Get App

Janmashtami 2022: सुरक्षा कवच के साथ मटकी फोड़ने उतरेंगे गोविंदा, दही हांडी उत्सव में जानिए कितनी हो गई इनाम की राशि

Janmashtami Special: महाराष्ट्र सरकार ने सभी गोविंदा पथकों को 10-10 लाख रुपये का बीमा कवर देने का ऐलान किया है। इसका प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी। इस बार इनाम की राशि में भी इजाफा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2022 पर 9:23 AM
Janmashtami 2022: सुरक्षा कवच के साथ मटकी फोड़ने उतरेंगे गोविंदा, दही हांडी उत्सव में जानिए कितनी हो गई इनाम की राशि
कोरोना के चलते 2 सालों तक दाही हांडी उत्सव का आयोजन नही हो सका था।

Janmashtami 2022: दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के चलते दही हांडी उत्सव पर भी रोक लग गई थी। अब दो साल बाद महाराष्ट्र में यह उत्सव धूम-धाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार ने भी इस बार गोविंदा पथकाओं की सुध ली है। सरकार ने सभी गोविंदा पथकों को 10-10 लाख रुपये का बीमा देने का ऐलान किया है। इसकी वजह ये है कि कई बार गोविंदा पथक हांडी फोड़ते समय घायल हो जाते हैं। इधर कई दही हांडी उत्सव में इनाम राशि में भी जोरदार इजाफा हुआ है। इस दही हांडी उत्सव में कई राजनीतिक दल शामिल होते हैं।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोविंदा पथकों के बीमा का प्रीमियम सरकार भरेगी। सभी गोविंदाओं को सुरक्षित रखने और दुर्घटना की स्थिति में बीमा कराया गया है। बता दें कि बीमा की मांग दही हांडी मंडलों ने की थी। राजनीतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी गोविंदाओं का 10-10 लाख रुपये का बीमा कराया है। वहीं राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 1000 गोविंदाओं का कुल 1,000 करोड़ रुपये का फ्री बीमा करा रही है।

मटकी फोड़ने वालों को मिलते हैं लाखों रुपये

महाराष्‍ट्र का दही हांडी उत्‍सव काफी पॉपुलर है। इसकी वजह ये है कि मटकी फोड़ने वाली टीम को लाखों का इनाम दिया जाता है। दही हांडी का यह उत्सव जन्माष्टमी के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस दिन एक ऊंचे से तार पर एक हांडी मक्खन से भरकर ऊंचाई पर टांग दी जाती है। जिसके बाद गोविंदाओं की टोली एक श्रृंखला बनाकर उस हांडी को तोड़ने की कोशिश करती है। इस अवसर पर बड़े-बड़े मंडल लाखों-करोड़ों के इनाम रखते हैं। जो टोली हांडी को फोड़ने में कामयाब होती है। उसे विजेता घोषित करके इनाम की राशि दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें