Get App

Jharkhand Floor Test: झारखंड विधानसभा में चंपई सरकार ने हासिल किया बहुमत, पक्ष में पड़े 47 वोट

Jharkhand Floor Test: न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर दिया है। झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन के बाद फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। चंपई सोरेन के विपक्ष में 29 विधायक रहे

Akhileshअपडेटेड Feb 05, 2024 पर 2:24 PM
Jharkhand Floor Test: झारखंड विधानसभा में चंपई सरकार ने हासिल किया बहुमत, पक्ष में पड़े 47 वोट
Jharkhand Floor Test: विश्वास मत के विरोध में 29 वोट पड़े

Jharkhand Floor Test: झारखंड विधानसभा में चंपई सरकार ने बहुमत हालिस कर लिया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि विश्वास मत के विरोध में 29 वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन के बाद फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। चंपई सोरेन के विपक्ष में 29 विधायक रहे।

गठबंधन ने पिछले सप्ताह एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसे 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। झारखंड विधानसभा में JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन के 47 विधायक हैं और इसे सीपीआईएमएल (एल) (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी- लिबरेशन) के एक विधायक का बाहर से समर्थन प्राप्त है। सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने रविवार शाम हैदराबाद से रांची लौटने के तुरंत बाद विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का भरोसा जताया।

बीजेपी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा था कि गठबंधन सरकार सोमवार को विश्वास मत हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में विधायकों को कड़ी निगरानी में रखा गया था, जिससे पता चलता है कि उन्हें जीत का भरोसा नहीं है।

सत्तारूढ़ गठबंधन को आशंका थी कि बीजेपी उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त का प्रयास कर सकती है, ऐसे में दो फरवरी को दो उड़ानों से करीब 38 विधायक कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद चले गये थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें