Jio Fiber Launched Today। Reliance Jio ने अपनी मोस्ट अवेटेड ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber आखिरकार लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार की शाम बहुत इंतजार के बाद जियो फाइबर के डेटा प्लान और इसकी कीमतों की घोषणा कर दी।

Jio Fiber Launched Today। Reliance Jio ने अपनी मोस्ट अवेटेड ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber आखिरकार लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार की शाम बहुत इंतजार के बाद जियो फाइबर के डेटा प्लान और इसकी कीमतों की घोषणा कर दी।
कंपनी का मंथली प्लान 699 से शुरू होकर 8,499 तक जा रहा है। खास बात ये है कि कितना भी छोटा टैरिफ प्लान हो, स्पीड 100Mbps से शुरू होगी। हाइएस्ट स्पीड 1 Gbps तक होगी।
जियो फाइबर अपने प्लान छह कैटेगरी में लॉन्च कर रहा है, जो कुछ ऐसे हैं-
Bronze Plan- 699
Silver Plan- 849
Gold Plan- 1,299
Diamond Plan- 2,499
Platinum Plan- 3,999 और
Titanium Plan- 8,499
Jio Fiber Welcome Offer
JioFiber के यूजर्स अगर JioForever के एनुअल प्लान को सब्सक्राइब करेंगे तो उन्हें ये सुविधाएं मिलेगीं-
- Jio Home Gateway
- Jio 4K Set Top Box
- Television Set (गोल्ड और उससे ऊपर के प्लान लेने पर)
- आपके फेवरेट OTT apps पर Subscription
- अनलिमिटेड वॉइस और डेटा.
Bronze Plan में यूजर्स को 699 रुपए में इंट्रोडक्टरी बेनेफिट्स के तौर पर 100GB + 50GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इस बेस प्लान में देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग, गेमिंग सपोर्ट वगैरह जैसी सुविधा मिलेगी।
Silver Plan में यूजर्स को 849 रुपए में इंट्रोडक्टरी बेनेफिट्स के तौर पर 200GB + 200GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इस प्लान में देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधा मिलेगी।
Gold Plan में यूजर्स को 1299 रुपए में 250Mbps स्पीड पर 500GB + 250GB एडिशनल डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधा मिलेगी।
Diamond Plan में यूजर्स को 2,499 रुपए में 500Mbps स्पीड पर 1,250GB + 250GB एडिशनल डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधा मिलेगी।
Platinum Plan जो कि कंपनी का दूसरा प्रीमियम प्लान है, में यूजर्स को 3,499 रुपए में 1Gbps की स्पीड पर 2500GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही VR एक्सपीरियंस और प्रीमियम कंटेंट सर्विस सपोर्ट भी मिलेगा।
Titanium Plan, Jio Fiber का सबसे बड़ा प्रीमियम प्लान है। 8,499 रुपए की कीमत पर यूजर को 1Gbps की स्पीड पर 5,000GB डेटा मिलेगा। Platinum Plan की तर्ज पर ही इस प्लान में देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही VR एक्सपीरियंस और प्रीमियम कंटेंट सर्विस सपोर्ट भी मिलेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।