JioPhone Next: यह दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसे रिलायंस जियो और गूगल ने मिलकर डिवेलप किया है। अगर आप भी इस फोन का इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। JioPhone Next के लिए प्री-बुकिंग अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, JioPhone Next सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च होगा। हालांकि अभी तक इस पर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
JioPhone Next 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने JioPhone Next की प्री-बुकिंग शुरू करने वाली है। जियो ने इस मामले में रिटेल कंपनियों से भी बातचीत शुरू कर दी है।
इस महीने की शुरुआत में JioPhone Next की कीमतें और फीचर्स लीक हुए थे। इसकी कीमत 3499 रुपए है। यह दुनिया का सबसे सस्ता फोन है। इस फोन के साथ बंडल पैक्स भी ग्राहकों को मिलेगा।
JioPhone Next में 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें ग्राहकों को HD रेज्योलूशन भी मिलेगा। माना जा रहा है कि इसके कैमरे में भी इंडिया के लिए खासतौर पर स्नैपचैट फिल्टर्स लगाए गए हैं।
इस फोन में Wi-fi, ब्लूटूथ, GPS, गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन रीडर, लैंग्वेज ट्रांसलेशन और कई दूसरे फीचर्स हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सालाना बैठक में JioPhone Next लॉन्च करने का ऐलान किया था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।