Get App

India Post GDS Result 2024: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी, इस लिंक से डायरेक्ट चेक करें रिजल्ट

India Post GDS Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक की पहली मेरिट लिस्ट 2024 जारी कर दी है। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक इंडिया पोस्ट वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं

Akhileshअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 7:14 PM
India Post GDS Result 2024: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी, इस लिंक से डायरेक्ट चेक करें रिजल्ट
India Post GDS Recruitment 2024: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं

India Post GDS Merit List 2024: इंडिया पोस्ट ने मंगलवार (20 अगस्त, 2024) को 12 सर्किलों के लिए ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak- GDS) 2024 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, पंजाब, असम, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि अन्य सर्किलों के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostadsonline.gov.in पर 'इंडिया पोस्ट ऑफिस जीडीएस मेरिट लिस्ट 2024' देख सकते हैं।

ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट अप्रूव्ड बोर्डों से कक्षा 10वीं/मैट्रिक में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाती है। इस साल इस भर्ती अभियान का उद्देश्य देश के 23 सर्किलों में 44,228 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरना है। मेरिट लिस्ट के साथ कटऑफ मार्क और अन्य डिटेल्स भी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। मेरिट लिस्ट में प्राप्त अंकों या 10वीं कक्षा की माध्यमिक विद्यालय परीक्षा के ग्रेड/पॉइंट को अंकों में बदलने के आधार पर होगी।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसकी तारीख उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर SMS के माध्यम से बताई जाएंगी। भारतीय डाक विभाग के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि 15 जुलाई से 5 अगस्त 2024 तक थी। उम्मीदवार डाक विभाग GDS भर्ती के आधिकारिक पोर्टल पर जारी होने वाली सूचनाओं पर भी नजर बनाए रखें।

कितनी मिलेगी सैलरी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें