Get App

Sarkari Naukri: अनपढ़ों के लिए निकली है सरकारी नौकरी, यहां करना होगा अप्लाई

Sarkari Naukri: भारत में सरकारी नौकरी का आकर्षण हमेशा से बहुत ज्यादा रहा है। सरकारी नौकरी में रेगुलर इनकम और नौकरी जाने का डर सबसे कम हो होता है। पढ़े-लिखे से लेकर अनपढ़ सभी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2024 पर 5:35 PM
Sarkari Naukri: अनपढ़ों के लिए निकली है सरकारी नौकरी, यहां करना होगा अप्लाई
Sarkari Naukri: भारत में सरकारी नौकरी का आकर्षण हमेशा से बहुत ज्यादा रहा है।

Sarkari Naukri: भारत में सरकारी नौकरी का आकर्षण हमेशा से बहुत ज्यादा रहा है। सरकारी नौकरी में रेगुलर इनकम और नौकरी जाने का डर सबसे कम हो होता है। पढ़े-लिखे से लेकर अनपढ़ सभी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। अनपढ़ों के लिए सरकारी नौकरी के ऑप्शन कम हो जाते हैं। हालांकि, इस बार राजस्थान सरकार ने अनपढ़ लोगों के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका दिया है।

अनपढ़ों के लिए इतनी है पोस्ट

स्वायत्त शासन विभाग ने राजसमंद में सफाई कर्मचारी के 130 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवार 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आवेदकों के पास सफाई और सार्वजनिक सीवरेज की सफाई का एक साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

इस तरीके से होगा चयन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें