Get App

Kashmir Blast: गाड़ी में धमाके से तीन जवान घायल, हमला या दुर्घटना ये अभी साफ नहीं

यह बताया गया कि विस्फोट शायद गाड़ी के अंदर ग्रेनेड या पहले से लगाए गए IED के कारण हुआ था। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, यह भी संभव है कि बैटरी खराब होने के कारण विस्फोट हुआ हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2022 पर 1:23 PM
Kashmir Blast: गाड़ी में धमाके से तीन जवान घायल, हमला या दुर्घटना ये अभी साफ नहीं
कश्मीर के शोपियां इलाके में गाड़ी में धमाके से तीन जवान घायल (FILE PHOTO)

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां (Shopian) इलाके में गुरुवार को एक गाड़ी में हुए बम विस्फोट (Bomb Blast) में तीन सैनिक घायल हो गए। ये गाड़ी उन्होंने अपने निजी काम के लिए हायर की थी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजय कुमार ने कहा कि बम किस तरह का था, इसकी जांच की जा रही है।

हालांकि, यह बताया गया कि विस्फोट शायद गाड़ी के अंदर ग्रेनेड या पहले से लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के कारण हुआ था। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, यह भी संभव है कि बैटरी खराब होने के कारण विस्फोट हुआ हो।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले एक दूसरी घटना में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने एक बैंक मैनेजर को गोली मार दी थी। पुलिस ने बताया कि 2 जून को उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इलाकाई देहाती बैंक के कर्मचारी विजय कुमार को बैंक परिसर के अंदर गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें