Get App

Kishore Kunal Death: पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन, बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के रहे हैं पूर्व अध्यक्ष

Kishore Kunal Death: बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुणाल का आज (29 दिसंबर) निधन हो गया है। महावीर वात्सल्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुबह उन्हें कार्डियेक अरेस्ट हुआ था। किशोर कुणाल जेडीयू नेता अशोक चौधरी के समधी और समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी के ससुर थे। किशोर कुणाल अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2024 पर 12:50 PM
Kishore Kunal Death: पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन, बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के रहे हैं पूर्व अध्यक्ष
Kishore Kunal Death: आचार्य किशोर कुणाल रविवार सुबह निधन हो गया है। वो महावीर मंदिर न्यास के सचिव थे।

साल 2024 की विदाई से पहले एक के बाद एक हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट की वजह से रविवार सुबह निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आचार्य किशोर कुणाल ने आईपीएस से त्याग-पत्र देकर समाज-सेवा के कार्यों को शुरू किया। उनका निधन बिहार प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। किशोर कुणाल अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वो बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने कई सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

किशोर कुणाल एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी थे। किशोर कुणाल जेडीयू नेता अशोक चौधरी के समधी और समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी के ससुर थे। किशोर कुणाल अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक थे। आईपीएस अधिकारी के पद से रिटायर होने के बाद आचार्य किशोर कुणाल सामाजिक कार्यों से जुड़ गए थे।

आचार्य किशोर कुणाल के शव को घर ले जाते हुए

निधन के बाद उनके शव को घर लाया गया, जहां लोग श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहें हैं। अब तक मंत्री एवं समधी अशोक चौधरी, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, विधान पार्षद संजय सिंह सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मिली जानकारी के अनुसार, आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें