Kshama Bindu Sologamy: पति भी खुद, पत्नी भी खुद, खुद ही भरी मांग, अकेले लिए फेरे, क्षमा ने खुद से रचाया ब्याह, देखिए तस्वीरें

Kshama Bindu Sologamy: क्षमा बिंदु ने खुद से शादी रचा ली है। लाल जोड़े में सची क्षमा की शादी में सबकुछ वैसा ही था जैसा किसी हिंदू लड़की की शादी में होता है। इस शादी ने ना तो कोई बारात आई और ना ही कोई दूल्हा आया। शादी के बाद क्षमा ने सभी लोगों को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया

अपडेटेड Jun 09, 2022 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
बिना दूल्हे के विवाह के बंधन में बंध गईं बिंदु

Kshama Bindu Sologamy: गुजरात के वडोदरा की रहनेवाली क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने बिना दूल्हे के तय समय से तीन दिन पहले शादी रचा ली है। क्षमा बिंदू की शादी गुजरात में 'सोलोगैमी' का पहला उदाहरण है। उन्होंने खुद से सिंदूर लगाया और मंगलसूत्र भी पहना। बिना दूल्हे के उन्होंने सात फेरे भी लिये हैं। लाल जोड़े में सजी क्षमा की शादी में सबकुछ वैसा ही था जैसा किसी हिंदू लड़की की शादी में होता है। बस इस दूल्हा नहीं था।

24 साल की क्षमा ने यह शादी 11 जून को एक मंदिर में करने का ऐलान किया था। लेकिन 8 जून को ही घर में शादी की। उन्होंने किसी विवाद के चलते यह शादी पहले की है। क्षमा ने कहा कि मैं इस शादी से बेहद खुश हूं। आखिरकार अब मैं शादीशुदा महिला हूं।

अपना विशेष दिन खराब नहीं करना चाहती थी


क्षमा बिंदू ने आगे कहा, मुझे लगा कि कोई शादी के दिन विवाद पैदा करने की कोशिश कर सकता है और मैं अपना विशेष दिन खराब नहीं करना चाहती थी। इसलिए मैंने इसे बुधवार को कर लिया। उन्होंने कहा, यह एक शांत मामला होना था क्योंकि मेरे केवल 10 दोस्तों और सहयोगियों ने इस समारोह में हिस्सा लिया था। दुल्हन ने कहा, शादी 40 मिनट में हो गई और उसके दोस्तों ने पूरे समय उसका साथ देने का वादा किया था। हालांकि दूसरी दुल्हनों के उलट मुझे शादी के बाद अपना घर नहीं छोड़ना पड़ेगा।

जानिए क्या था विवाद

दरअसल BJP भाजपा की नेता सुनीता शुक्ला, क्षमा बिंदु के खुद के साथ शादी के फैसले के खिलाफ खड़ी हो गईं थी। उन्होंने कहा था कि बिंदु को किसी भी मंदिर में खुद से शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी शादियां हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। इससे हिंदुओं की आबादी कम होगी। अगर कुछ भी धर्म के खिलाफ होता है तो कोई भी कानून लागू नहीं हो पाएगा। सुनीता शुक्ला ने इस शादी का विरोध करने का ऐलान किया था। शायद यही वजह रही कि बिंदु ने समय से पहले ही शादी कर ली।

गुजरात की लड़की खुद से करने जा रही है शादी, नहीं होगा कोई दूल्हा, फेरे से लेकर हनीमून तक के जानिए प्लान

बिंदु ने सोशल मीडिया में शेयर किए फोटो

बिंदु ने सोशल मीडिया में लिखा था कि मुझे खुद से प्यार हो गया है। कल मैं अपनी दुल्हन बन गई हूं। बिंदु ने हल्दी और मेहंदी की रस्म भी निभाई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Kshama Bindu (@kshamachy)

View this post on Instagram
A post shared by Kshama Bindu (@kshamachy)

View this post on Instagram

A post shared by Kshama Bindu (@kshamachy)

बिंदु ने टाइम्स इंडिया से बातचीत में कहा था कि वो किसी और से शादी नहीं करना चाहती हैं। लेकिन वो दुल्हन बनना चाहती हैं। लोग उनसे शादी करते हैं। जिनसे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं। इसलिए मैं खुद से शादी कर रही हूं। शादी के बाद बिंदु ने हनीमून का भी प्लान बनाया है। इसके लिए उन्होंने गोवना को चुना है। जहां वो 2 हफ्ते तक रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।