Get App

Land for Job Scam: दिल्ली की अदालत ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी दोनों बेटियों को भेजा समन

RJD प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) के परिवार के एक कथित ‘करीबी सहयोगी’ 49 साल के कात्याल, रेलवे कर्मचारी और कथित लाभार्थी हृदयानंद चौधरी, दो फर्म ‘ए के इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘ए बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ को उनके ज्वाइंट डायरेक्टर शारिकुल बारी के जरिए भी आरोप पत्र में नामजद किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2024 पर 7:45 PM
Land for Job Scam: दिल्ली की अदालत ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी दोनों बेटियों को भेजा समन
Land for Job Scam: दिल्ली की अदालत ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी दोनों बेटियों को भेजा समन

दिल्ली की एक अदालत ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले (Land for Job Scam) से जुड़े धनशोधन मामले में शनिवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) और उनकी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) और हेमा यादव समेत अन्य को तलब किया। अदालत ने रेलवे में ‘नौकरी के बदले जमीन’ से जुड़े धनशोधन मामले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के बाद इन्हें तलब किया है। विशेष न्यायाधीश विशाल ने आरोपियों को नौ फरवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश देते हुए कहा कि मामले में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त आधार हैं। न्यायाधीश ने बिजनेसमैन अमित कात्याल के खिलाफ भी पेशी वारंट जारी किया, जो फिलहाल मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

RJD प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) के परिवार के एक कथित ‘करीबी सहयोगी’ 49 साल के कात्याल, रेलवे कर्मचारी और कथित लाभार्थी हृदयानंद चौधरी, दो फर्म ‘ए के इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘ए बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ को उनके ज्वाइंट डायरेक्टर शारिकुल बारी के जरिए भी आरोप पत्र में नामजद किया गया है।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि कंपनी, एके. इंफोसिस्टम्स ने 11 भूमि पार्सल खरीदे और भले ही संपत्ति का बुक वैल्यू ₹1.89 करोड़ था, पूरी कंपनी ₹1 लाख में लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित कर दी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें