PM Modi Goa Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (6 फरवरी) गोवा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने 'इंडिया एनर्जी वीक 2024' और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया। इसमें समुद्री रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को दक्षिण गोवा के बैतूल में 1,330 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
PM Modi Goa Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सार्वजनिक कार्यक्रम 'विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 (Viksit Bharat, Viksit Goa 2047)' के तहत 1,330 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) गोवा का स्थायी कैंपस भी है। नवनिर्मित कैंप
PM Modi Goa Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सार्वजनिक कार्यक्रम 'विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 (Viksit Bharat, Viksit Goa 2047)' के तहत 1,330 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) गोवा का स्थायी कैंपस भी है। नवनिर्मित कैंपस में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्यूटोरियल कॉम्प्लेक्स, विभागीय कॉम्प्लेक्स, सेमिनार कॉम्प्लेक्स, प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, हॉस्टल, स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ क्वार्टर, सुविधा केंद्र, खेल मैदान और अन्य सुविधाएं जैसी विभिन्न सुविधाएं शामिल हैं।
ONGC सी सर्वाइवल सेंटर का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटरस्पोर्ट्स के नए कैंपस का भी लोकार्पण किया। संस्थान जनता और सशस्त्र बलों दोनों के लिए जलक्रीड़ा और जल बचाव गतिविधियों के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 विशेष पाठ्यक्रम शुरू करेगा। प्रधानमंत्री ने दक्षिण गोवा में 100 टीपीडी एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा का भी उद्घाटन किया। इसे 60 टीपीडी गीले कचरे और 40 टीपीडी सूखे कचरे के वैज्ञानिक इलाज के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट भी है।
दौरे के दौरान पीएम मोदी पणजी और रीस मैगोस को जोड़ने वाली पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ एक यात्री रोपवे की आधारशिला रखी। उनके द्वारा दक्षिण गोवा में 100 एमएलडी जल ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। पीएम मोदी ने रोजगार मेले के तहत विभिन्न विभागों में 1,930 नई सरकारी भर्तियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित की और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे।
'इंडिया एनर्जी वीक 2024' का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने गोवा दौरे के दौरान ऊर्जा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता हासिल करने की सरकार की प्रतिबद्धता के बीच 'इंडिया एनर्जी वीक 2024 (India Energy Week 2024)' का उद्घाटन किया। गोवा में 6 से 9 फरवरी तक होने वाला यह कार्यक्रम भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र व्यापक ऊर्जा प्रदर्शनी और सम्मेलन बनने की ओर अग्रसर है। ऊर्जा क्षेत्र पर आयोजित दूसरे वार्षिक सम्मेलन India Energy Week में भारत और ऊर्जा उत्पादक देशों के प्रमुख शामिल होंगे। लाल सागर में भू-राजनीनिक संकट बढ़ने और रूस के खिलाफ पाबंदी कड़े होने के बीच यह यह सम्मेलन हो रहा है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लीबिया, सूडान और घाना के ऊर्जा मंत्री और ओपेक महासचिव भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। बयान के अनुसार, "भारत ऊर्जा सप्ताह, 2024 ऊर्जा उत्पादक देशों के ऊर्जा मंत्रियों और तेल तथा गैस बाजार के प्रमुखों को एक छत के नीचे लाएगा। आईईएब्ल्यू मंच नीतियों तथा अनुभव के स्तर पर गठजोड़ को लेकर एक अनुकूल मंच उपलब्ध कराएगा।" इस वर्ष का आयोजन हूती आतंकवादियों के लाल सागर में जहाजों पर हमले के मामलों के बीच हो रहा है। इस मार्ग का उपयोग रूस से तेल आयात करने के लिए किया जाता है। रूस अब अब भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता है।
वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है। राज्य की विधानसभा में आज (6 फरवरी 2024) समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश कर दिया है। विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। इस सत्र को लेकर राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) सरकार इस मामले में रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से भारतीय कानून के प्रावधान सभी वर्गों पर एक समान लागू होंगे। इस विधेयक को सदन में पास कराने के लिए राज्य सरकार के पास पूर्ण बहुमत है।
उत्तराखंड सरकार ने इस कानून को पेश करने के लिए सोमवार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। यह सत्र 4 दिन का होगा। राज्य में नागरिक संहिता के प्रभाव के बारे में गहन बहस शुरू हो गई। सत्र की शुरूआत से पहले राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता सभी वर्गों के लिए अच्छा होगा। इसमें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों से सदन में सकारात्मक तरीके से विधेयक पर चर्चा करने की अपील की है। सीएम ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को साकार करने में मददगार होगा।