King Charles 3 को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, पीएम मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

King Charles 3 Prostate Cancer Diagnosis: 75 साल के किंग चार्ल्स III अपनी मां एलिजाबेथ II की मृत्यु के बाद 2022 में राजा बने थे। ऐसे में अब उनके कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आई है। उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ है। जनवरी में सर्जरी के चलते उन्हें अस्पताल में तीन रातें बितानी पड़ीं। उनकी किसी भी तरह की पब्लिक गैदरिंग और मीटिंग को टालने की सलाह दी गई है।

अपडेटेड Feb 06, 2024 पर 12:43 PM
किंग्स चार्ल्स के प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित होने की खबर आई सामने

King Charles 3 Prostate Cancer Diagnosis: 8 सितंबर, 2022 को अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद राजा बने किंग चार्ल्स III इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किंग चार्ल्स III ने जनवरी में अस्पताल में तीन रातें बिताई थीं। हाल ही में उनकी प्रोस्टेट के लिए सर्जरी हुई थी। बढ़े हुए प्रोटेस्ट के इलाज के बाद किंग चार्ल्स तृतीय को कैंसर का पता चला है।

किंग चार्ल्स की ओर से स्टेटमेंट जारी

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक “किंग चार्ल्स को प्रोस्टेट एन्लार्जमेंट की वजह से हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में हुई जांच से उनके कैंसर से ग्रसित होने का पता चला। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें पब्लिक गैदरिंग्स में नहीं जाने की सलाह दी और अपने सारी मीटिंग्स को कैंसिल करने के लिए भी कहा है। हालांकि इस पूरी अवधि के दौरान किंग चार्ल्स हमेशा की तरह राज्य के कामकाज और आधिकारिक कागजी काम को जारी रखेंगे।


किंग चार्ल्स ने अपनी बीमारी को लेकर लोगों के बीच में अवेयरनेस फैलाने के लिए इसे सबके साथ शेयर किया है। उन्हें उम्मीद है कि ऐसा करने से दूसरे लोग भी इसके बारे में जारुक होंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राजा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 17 जनवरी को महल की एक घोषणा में उनकी बीमारी का हिंट मिला था लेकिन इसे लोगों से छिपाकर रखा गया। भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने किंग्स चार्ल्स के जल्द ठीक होने की कामना की।

लोगों को करना चाहते हैं जागरुक

चार्ल्स इस स्थिति के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए इसका प्रचार कर रहे हैं। 50 साल से अधिक आयु के पुरुषों में इस तरह की बीमारी का होना आम है। प्रोस्टेट कैंसर पेशाब को प्रभावित करता है जिससे बार-बार पेशाब करने में समस्या आती है।

Prostate Cancer केे गंभीर लक्षण

प्रोस्टेट कैंसर की फर्स्ट स्टेज में किसी भी तरह के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि वक्त बीतने के साथ-साथ इसके लक्षण काफी स्पष्ट दिखाई देने लगते हैं। वैसे तो प्रोस्टेट कैंसर के होने के कारण क्लियर नहीं है लेकिन 50 से अधिक की उम्र में, मोटापे और परिवार में कैंसर की हिस्ट्री के लोगों को इसका सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे रहा है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं-

  • पेशाब करने में परेशानी होना
  • मूत्र की धारा में प्रेशर कम होना
  • पेशाब में खून आना
  • वीर्य (Semen) में खून
  • हड्डी में दर्द
  • वजन का बिना किसी एक्सरसाइज के कम होना
  • स्तंभन दोष (erectile dysfunction)

World Cancer Day: आज है कैंसर दिवस, कैंसर के लक्षण से जल्दी नहीं चलता पता, जानिए महत्व और इस साल की थीम

Prostate Cancer से समय रहते ऐसे करें बचाव

रेगुलर एक्सरसाइज और बैलेंस्ड डायट आपको प्रोस्टेट कैंसर के खतरे से बचा सकती है। हालांकि समय-समय पर प्रोस्टेट चेकअप भी इससे बचाव का सही तरीका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।