Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 14, 2023 / 6:56 PM IST

Parliament Winter Session Highlights: विपक्ष के 14 सांसद निलंबित, संसद में गृह मंत्री के बयान की मांग, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Parliament Winter Session Highlights: 13 दिसंबर को लेकसभा में हुई सुरक्षा चूक की घटना के बाद संसद परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा की सुरक्षा में सेंध की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्टीकरण की मांग की। कई सांसदों ने यह आरोप भी लगाया कि नए संसद भवन में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है और इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। इस बीच, हंगामे के कारण लोकसभा में कुल 13 सदस्यों और राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है

Parliament Security Breach Highlights: लोकसभा में बुधवार को दो व्यक्तियों के दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने के बाद संसद भवन परिसर में दर्शकों का प्रवेश निलंबित कर दिया गया है। जबकि लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को हुई सुरक्षा चूक मामले में कुल 8 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। संसद पर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई

Lok Sabha Security Breach LIVE: संसद सुरक्षा चूक की घटना में कुल 8 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है
Lok Sabha Security Breach LIVE: संसद सुरक्षा चूक की घटना में कुल 8 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है
DECEMBER 14, 2023 / 6:54 PM IST

Parliament Winter Session Live: सांसद पार्थिबन का निलंबन रद्द

लोकसभा से निलंबित 14 सांसदों में से एक सांसद का निलंबन रद्द कर दिया गया है। एक बयान में बताया गया है कि लोकसभा से गुरुवार को कुल 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। गलती से निलंबित किए जाने के बाद एस.आर. पार्थिबन का निलंबन रद्द कर दिया गया है। अब लोकसभा से कुल 13 सांसद निलंबित हैं।

    DECEMBER 14, 2023 / 6:36 PM IST

    Parliament Winter Session Live: सदन में गृह मंत्री के बयान की मांग

    कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि गृह मंत्री सदन में आएं और बयान दें...कल जो सुरक्षा चूक हुई वह बहुत बहुत गंभीर मामला है। इसपर कार्रवाई हो रही है लेकिन हम गृह मंत्री से इसपर एक बयान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कल भी हमने मांग की थी, आज भी हम मांग कर रहे हैं और कल भी हम यह मांग करेंगे, जब तक गृह मंत्री बयान नहीं देंगे तब तक सदन चलने की संभावना बहुत कम है।

      DECEMBER 14, 2023 / 6:28 PM IST

      Parliament Winter Session Live: लोकसभा और राज्यसभा 15 दिसंबर तक के लिए स्थगित

      लोकसभा सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के साथ झड़प के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। इस बीच, प्रधानमंत्री नद्रेंद्र मोदी ने संसद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।

      इस बीच, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक की पार्टियों ने भी बुधवार को संसद में हुए सुरक्षा उल्लंघन पर अपनी भावी कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में मुलाकात करने वाले नेता सुरक्षा उल्लंघन पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सरकार से बयान मांगने पर विचार कर रहे हैं। वे इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने की योजना बना रहे हैं।

      दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन के संबंध में कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक की घटना के बाद संसद परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा की सुरक्षा में सेंध की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्टीकरण की मांग की।

        DECEMBER 14, 2023 / 5:57 PM IST

        Parliament Winter Session Live: 'पता नहीं ये देश कैसे चल रहा है...'

        15 सांसदों को संसद से निलंबित किए जाने पर सांसद दानिश अली ने कहा कि जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उसमें एक ऐसे सांसद भी थे जो आज संसद में ही नहीं आए थे। सेलम से सांसद एस.आर. पार्थिबन। पता नहीं ये देश कैसे चल रहा है... आपको ये भी नहीं पता है कि सांसद आया है या नहीं आया है, उसे भी निलंबित कर दिया। ये हो क्या रहा है? बता दें कि सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस के 9 सांसदों सहित विपक्ष के 15 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

          DECEMBER 14, 2023 / 4:54 PM IST

          Latest News Live: सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत 8 जनवरी तक बढ़ी

          सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को इस साल की शुरुआत में दी गई अंतरिम मेडिकल जमानत 8 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी है। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने जैन के मेडिकल दस्तावेजों की जांच के बाद यह आदेश पारित किया।

            DECEMBER 14, 2023 / 4:37 PM IST

            Parliament Winter Session Live: अपने निलंबन पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर का बयान

            शीतकालीन सत्र के शेष समय के लिए लोकसभा से अपने निलंबन पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने गुरुवार को कहा कि हमारी एकमात्र मांग यह थी कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में आएं और 13 दिसंबर को संसद में हुई सुरक्षा चूक पर एक बयान दें। इसके लिए विपक्षी दलों के सभी 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है, यह सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की मानसिकता जर्मनी के हिटलर राज की तरह बनती जा रही है जो विपक्षी दलों के सवालों को सुनने और जवाब देने के लिए तैयार नहीं है।

              DECEMBER 14, 2023 / 4:24 PM IST

              Parliament Winter Session Live: लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

              लोकसभा सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के साथ झड़प के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। इस बीच, प्रधानमंत्री नद्रेंद्र मोदी ने संसद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।

              इस बीच, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक की पार्टियों ने भी बुधवार को संसद में हुए सुरक्षा उल्लंघन पर अपनी भावी कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में मुलाकात करने वाले नेता सुरक्षा उल्लंघन पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सरकार से बयान मांगने पर विचार कर रहे हैं। वे इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने की योजना बना रहे हैं।

                DECEMBER 14, 2023 / 4:15 PM IST

                Parliament Security Breach LIVE: सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का सरकार पर हमला

                15 सांसदों को सदन से निलंबित किए जाने पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा, "सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए विपक्ष में भय पैदा करना चाहती है, भय पैदा करने से शासन नहीं होता है। विपक्षी सांसद मांग कर रहे हैं कि कल हुई सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्री बयान दें तो इसमें गलत क्या है? गृह मंत्री को आकर बयान देना चाहिए, वे देश के गृह मंत्री हैं, सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी हैं..."

                  DECEMBER 14, 2023 / 3:51 PM IST

                  Parliament Session Live Updates: कांग्रेस और TMC सहित अब तक 15 सांसद सस्पेंड

                  सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में 15 विपक्षी सांसदों को लोकसभा से पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। विपक्षी सांसदों ने 13 दिंसबर को लोकसभा की सुरक्षा में हुई सेंध की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्टीकरण की मांग की है। विपक्षी सांसदों ने गुरुवार लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा किया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए गुरुवार को कुल विपक्षी 15 सांसदों को संसद से निलंबित कर दिया गया। इनमें 14 लोकसभा और एक राज्यसभा के सांसद हैं।

                  निलंबित किए गए सांसदों में पांच कांग्रेस के भी शामिल हैं। सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस के पांच सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए स्पीकर द्वारा नामित किए जाने के बाद लोकसभा ने गुरुवार को 5 कांग्रेस सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया। विपक्षी दलों ने 13 दिंसबर को लोकसभा की सुरक्षा में हुई सेंध की घटना को लेकर संदन में नारेबाजी की।

                    DECEMBER 14, 2023 / 3:14 PM IST

                    Krishna Janmabhoomi Case Live: मथुरा के ईदगाह शाही मस्जिद का होगा सर्वे, इलाहाबाद HC का आदेश

                    मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर इलाहबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने गुरुवार को मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद के ASI सर्वे को मंजूरी दे दी। मथुरा की भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में विवादित परिसर का सर्वे एडवोकेट कमिश्नर के जरिए कराए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

                    कृष्ण जन्मभूमि मामले पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, "इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हमारे आवेदन को स्वीकार कर लिया है जहां हमने एडवोकेट कमिश्नर द्वारा (शाही ईदगाह मस्जिद के) सर्वेक्षण की मांग की थी। 18 दिसंबर को रूपरेखा तय होगी। कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद की दलीलें खारिज कर दी हैं...यह कोर्ट का एक ऐतिहासिक फैसला है।"

                      DECEMBER 14, 2023 / 2:40 PM IST

                      Parliament Session Live Updates: इन सांसदों को किया गया निलंबित

                      न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कांग्रेस के पांच लोकसभा सांसदों टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, एस. जोथिमणि, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस को "अपमानजनक व्यवहार" के लिए शीतकालीन सत्र के शेष भाग के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि हम सब सहमत हैं कि कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना लोकसभा सदस्यों की सुरक्षा में गंभीर चूक थी और इस मामले में लोकसभा स्पीकर के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

                        DECEMBER 14, 2023 / 2:24 PM IST

                        Parliament Session Live Updates: कांग्रेस के 5 सांसद लोकसभा से निलंबित

                        सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस के पांच सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए स्पीकर द्वारा नामित किए जाने के बाद लोकसभा ने गुरुवार को 5 कांग्रेस सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया। विपक्षी दलों ने 13 दिंसबर को लोकसभा की सुरक्षा में हुई सेंध की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्टीकरण की मांग की है।

                          DECEMBER 14, 2023 / 1:43 PM IST

                          Parliament Security Breach LIVE: संसद में घुसपैठ से पहले सागर ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा था?

                          लोकसभा में बुधवार को दर्शक दीर्घा से छलांग लगाने वालों में से एक सागर शर्मा लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामनगर इलाके का रहने वाला है। सागर अपने अन्य साथी के साथ दर्शक दीर्घा से कूदकर सदन में अफरातफरी मचा दी जिसे सांसदों ने पकड़ लिया। सागर का अब सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया है। पढ़ें, पूरी रिपोर्ट...

                            DECEMBER 14, 2023 / 1:00 PM IST

                            Parliament Session Live Updates: सुरक्षा चूक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

                            कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में सुरक्षा चूक की घटना को लेकर बीजेपी के लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संसद के शीतकालीन सत्र की नौवें दिन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने पार्लियामेंट की सुरक्षा में लगी सेंध के मामले में हंगामा किया। राज्यसभा में TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन वेल में आ गए, जिससे स्पीकर जगदीप धनखड़ नाराज हो गए। उन्होंने डेरेक को सदन से बाहर जाने को कहा। इसके बाद डेरेक को बचे हुए सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

                              DECEMBER 14, 2023 / 12:23 PM IST

                              Parliament Session Live: TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन सस्पेंड

                              राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को शीतकालीन सत्र के शेष भाग के लिए यानी 22 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया है। राज्यसभा ने गुरुवार 'अपमानजनक व्यवहार' के लिए शीतकालीन सत्र के शेष भाग के लिए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया।

                                DECEMBER 14, 2023 / 11:55 AM IST

                                Parliament Session Live Updates: 'संसद में अराजक स्थिति पैदा करना ठीक नहीं', लोकसभा में सुरक्षा चूक की घटना पर बोले राजनाथ सिंह

                                गुरुवार को जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा उल्लंघन के बारे में बयान दिया और घटना की निंदा की। सुरक्षा चूक की घटना पर लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "कल जो घटना हुई, उसकी सबने निंदा की है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है...आपने(लोकसभा अध्यक्ष)घटना के जांच के आदेश दिए हैं। हम सभी सांसदों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है...इस प्रकार से संसद में अराजक स्थिति पैदा करना उचित नहीं है।"

                                  DECEMBER 14, 2023 / 11:41 AM IST

                                  Parliament Security Breach LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा! सदन की कार्यवाही स्थगित

                                  संसद में 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा चूक मामले में विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर राज्‍यसभा और लोकसभा दोनों में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा कि इस मुद्दे पर हंगामा करने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि एक्‍शन ले लिया गया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की रही है। हंगामे के बीच राज्‍यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थागित कर दी गई है।

                                    DECEMBER 14, 2023 / 11:15 AM IST

                                    Parliament Security Breach LIVE: संसद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

                                    13 दिसंबर को सुरक्षा चूक की घटना के बाद संसद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मकर द्वार से केवल सांसदों को ही संसद भवन में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है और भवन में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के जूते उतरवाकर भी उनकी गहन जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है।

                                      DECEMBER 14, 2023 / 10:58 AM IST

                                      Parliament Security Breach LIVE: लोकसभा के 8 कर्मचारी निलंबित

                                      लोकसभा सचिवालय ने कल यानी बुधवार हो हुई सुरक्षा चूक की घटना के लिए 8 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। संसद पर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सागर शर्मा और मनोरंजन डी सदन के भीतर कूद गए। आरोपियों ने इस दौरान नारेबाजी की और केन के जरिए पीले रंग का धुआं फैला दिया।

                                        DECEMBER 14, 2023 / 10:53 AM IST

                                        Lok Sabha Security Breach LIVE: अधिकारियों ने बताया 'गंभीर सुरक्षा चूक'

                                        संसद की सुरक्षा के लिए विशेष कार्याधिकारी (OSD) रह चुके वी. पुरुषोत्तम राव ने बुधवार को कहा कि दो व्यक्तियों के लोकसभा सदन में कूदने और केन से धुआं छोड़ने की घटना एक गंभीर सुरक्षा चूक है। राव ने पीटीआई से कहा कि 2001 में संसद पर हमले की घटना के बाद तत्कालीन लोकसभा उपाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित की गई समिति की सिफारिशें लागू की गई होतीं, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2001 में संसद पर हमला करने वाले पांच हमलावरों में से एक को गोली मारी थी। उन्होंने दावा किया कि समिति की सिफारिशों में संसद की आगंतुक दीर्घा में बुलेट-प्रूफ शीशा लगाने की सिफारिश शामिल थी।

                                          DECEMBER 14, 2023 / 10:39 AM IST

                                          Parliament Security Breach LIVE: UAPA के तहत केस दर्ज, 6 गिरफ्तार

                                          संसद में बुधवार को हुई सुरक्षा चूक की घटना के संबंध में अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक की घटना के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। संसद पर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सागर शर्मा और मनोरंजन डी सदन के भीतर कूद गए। आरोपियों ने इस दौरान नारेबाजी की और केन के जरिए पीले रंग का धुआं फैला दिया। इस बीच कुछ सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। लगभग उसी वक्त दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम देवी ने संसद परिसर के बाहर 'केन' से रंगीन धुआं छोड़ा और 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाए।

                                            DECEMBER 14, 2023 / 10:27 AM IST

                                            Parliament Security Breach LIVE: संसद भवन परिसर में दर्शकों का प्रवेश निलंबित

                                            कसभा में बुधवार को दो व्यक्तियों के दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने के बाद संसद भवन परिसर में दर्शकों का प्रवेश निलंबित कर दिया गया है। । संसद पर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सागर शर्मा और मनोरंजन डी सदन के भीतर कूद गए। उन्होंने नारेबाजी की और केन के जरिए पीले रंग का धुआं फैला दिया। इस बीच कुछ सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। लगभग उसी वक्त दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम देवी ने संसद परिसर के बाहर केन से रंगीन धुआं छोड़ा और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए।

                                              DECEMBER 14, 2023 / 10:27 AM IST

                                              मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है