'जीतें या हारें लेकिन कोशिश तो जरूरी है...' संसद में घुसपैठ करने से पहले आरोपी सागर शर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

Parliament Security Breach Updates: लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को हुई सुरक्षा चूक मामले में कुल आठ सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है

अपडेटेड Dec 14, 2023 पर 1:34 PM
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के सीनियर मंत्रियों के साथ संसद परिसर में बैठक की

Parliament Security Breach: लोकसभा में 13 दिसंबर को दर्शक दीर्घा से छलांग लगाकर सदन में कूदने वाले मुख्य आरोपी सागर शर्मा (Sagar Sharma) ने अपने आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि प्रयास करना जरूरी है, फिर चाहे आप जीतें या हारें। सागर अपने अन्य साथी के साथ दर्शक दीर्घा से कूदकर सदन में अफरातफरी मचा दी जिसे सांसदों ने पकड़ लिया। साल 2001 में संसद पर आतंकवादी हमले की बरसी पर सुरक्षा में सेंधमारी करते हुए दो व्यक्ति सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। साथ ही उन्होंने कैन से पीला धुआं उड़ाते हुए नारेबाजी की, जिन्हें बाद में सांसदों द्वारा पकड़ लिया गया।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में सागर ने लिखा, "जीतें या हारें पर कोशिश तो जरूरी है। अब देखना ये है सफर कितना हसीं होगा। उम्मीद है फिर मिलेंगे।" सागर के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह दिल्ली में एक विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दो दिन पहले लखनऊ स्थित अपने घर से चला गया था।

हालांकि, परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाज नहीं था कि वह संसद की सुरक्षा में सेंधमारी की घटना में शामिल होने के लिए जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सागर का परिवार उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला है। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि सागर हाल ही में बेंगलुरु से लखनऊ लौटा था।


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वह ई-रिक्शा चलाता था। संसद में 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा चूक मामले में विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के कारण गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर राज्‍यसभा और लोकसभा दोनों में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ।

SAGARPOST

राजनाथ सिंह का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा कि इस मुद्दे पर हंगामा करने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि एक्‍शन ले लिया गया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की रही है। हंगामे के बीच राज्‍यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थागित कर दी गई है।

लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को हुई सुरक्षा चूक मामले में कुल आठ सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- Parliament Session: TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से सस्पेंड, 'अपमानजनक व्यवहार' के लिए कार्रवाई

गुरुवार को जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा उल्लंघन के बारे में बयान दिया और घटना की निंदा की। सुरक्षा चूक की घटना पर लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "कल जो घटना हुई, उसकी सबने निंदा की है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है...आपने (लोकसभा अध्यक्ष)घटना के जांच के आदेश दिए हैं। हम सभी सांसदों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है...इस प्रकार से संसद में अराजक स्थिति पैदा करना उचित नहीं है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।