रसोई गैस को लेकर केंद्र सरकार बड़ी तैयारी कर रह है। मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत हर घर में एलपीजी पहुंचाने के बाद अब देश में गैस पाइप लाइन का दायरा बढ़ाने में लग गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्य सभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकार की इस योजना पर विस्तार से जानकारी दी।
