Get App

LPG Price Hike: रसोई गैस के दाम 15 दिन में दूसरी बार बढ़े, जानिए नई कीमत

LPG Price Hike: 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2021 पर 12:00 PM
LPG Price Hike:  रसोई गैस के दाम 15 दिन में दूसरी बार बढ़े, जानिए नई कीमत

LPG Gas Cylinder Price: सितंबर महीने की शुरुआत आम आदमी के लिए महंगाई के तड़के के साथ हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी  कर दी है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत आज यानी 1 सितंबर से 25 रुपए बढ़ गई है।

इस इजाफे के बाद में अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गए हैं। 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था। जुलाई में भी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गे थे। वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

जानिए अपने शहर में रसोई गैस के दाम

इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर के दाम 884.5 रुपये हो गए हैं। पहले यह 859.50 रुपये में बिकता था। इसी तरह चेन्नई में आज से आपको LPG सिलेंडर 900.50 रुपये में मिलेगा। पहले यहां 875.50 रुपये में मिलता था। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिलेंडर के दाम 897.5 रुपये हो गए हैं।

बता दें कि 1 जनवरी से 1 सितंबर तक रसोई गैस की कीमत में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 1693 रुपये है। कोलकाता में भाव 1772 रुपये, मुंबई में 1,649 रुपये और चेन्नई में 1,831 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें