LPG News: घरेलू एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर ग्राहकों के (LPG Gas Cylinder) इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की संख्या पर राशनिंग होगी। नए नियमों के मुताबिक अब ग्राहक सालभर में सिर्फ 15 सिलेंडर की इस्तेमाल कर पाएंगे। उन्हें किसी भी हाल में 15 सिलेंडर से ज्यादा एक साल में सिलेंडर नहीं मिलेंगे। हर महीने के लिए भी सिलेंडर का कोटा तय कर दिया गया है। अब महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर ही ले पाएंगे। ग्राहकों को 2 से ज्यादा सिलेंडर नहीं मिलेंगे। अभी तक सिलेंडर पाने के लिए महीने या साल की कोई राशनिंग नहीं थी।
