Get App

लखनऊ में हुआ बड़ा हादसा, हजरतगंज इलाके में ढही इमारत, मलबे में चार परिवारों के फंसे होने की आशंका

Lucknow building collapse: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मंगलवार की साम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक इमारत के ढहने की खबर आई है। अभी भी मलबे में चार परिवारों के फंसे हुए होने की आशंका है। प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रिजेश पाठक खुद घटना स्थल पर मौजूद हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 8:51 PM
लखनऊ में हुआ बड़ा हादसा, हजरतगंज इलाके में ढही इमारत, मलबे में चार परिवारों के फंसे होने की आशंका
Lucknow building collapse: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की शाम एक बड़ा हैदसा हो गया

Lucknow building collapse: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक हजरतगंज इलाके में एक इमारत गिरने की खबर आई है। खबरों के अनुसार इमारत के मलबे में चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल तीन को बचा लिया गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक खुद घटना स्थल पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तौनात कर दिया गया है। अबी भी मलबे में 8 लोगों को फंसे होने की आशंका है।

क्या भूकंप की वजह से गिरी इमारत

बता दें कि मंगलवार की दोपहर को देश भर में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कहा जा रहा है कि भूकंप की वजह से इमारत में दरारें आ गई थीं। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है कि इमारत में दरार भूकंप की वजह से ही आई है। हजरतगंज में इलाके में कई सारी पुरानी इमारते हैं। मंगलवार को ढहने वाली इमारत का नाम अलाया अपार्टमेंट है।

Republic Day 2023: भारतीय सेना ने मेड-इन-इंडिया हथियारों का किया प्रदर्शन, इस साल परेड में दिया जाएगा 'स्वदेशी' का संदेश, देखें तस्वीरें

अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि

सब समाचार

+ और भी पढ़ें