Lunar Eclipse 2022: आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण, कहां और कैसे देख पाएंगे? जानिए पूरी डिटेल

Lunar Eclipse: साल 2022 में 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसका सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। देश के कुछ शहरों में पूर्ण और आंशिक रूप से चंद्र ग्रहण दिखाई देगा

अपडेटेड Nov 08, 2022 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

Lunar Eclipse: आज 8 नवंबर को चंद्रग्रहण लग रहा है। यह इस साल का आखिरी ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण को भारत के कई हिस्सों में दिखाई देने के कारण इसका ज्योतिषीय महत्व होगा। इस ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। अगली पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। इस घटना को ब्लड मून (Blood Moon 2022) कहा जाता है। इसकी वजह ये है कि चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे अंधेरे हिस्से में चला जाता है। इस दौरान और लाल दिखाई देता है। ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है।

अगर आप कार्तिक की पूजा स्नान दान और तुलसी पूजा करना चाहते हैं तो आपको कार्तिक माह स्नान, कथाओं और यज्ञ अनुष्ठानों का समापन भोग सोमवार 8 नवम्बर प्रात 8.08 बजे से पहले करना होगा। भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

भारत में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण


ऑर्बिट में जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी (Earth) आती है तो चांद को ढकने लगती है। पृथ्वी के बीच में आने की वजह से चंद्र ग्रहण लगता है। ज्योतिष की नजर से देखें तो ये चंद्र ग्रहण मेष राशि में होगा। मतलब जिस वक्त ग्रहण है उस वक्त चांद मेष राशि में प्रवेश करेगा। भारत में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 8 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे से होगी। इस दौरान ये आंशिक होगा और पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3:47 बजे से शुरू होगा। लेकिन, भारत में इसे शाम 5.20 बजे देखा जा सकेगा। शाम 6.18 बजे चंद्र ग्रहण खत्म हो जाएगा। मतलब एक घंटे के लिए सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी होगी। इस दौरान आपको चांद के आगे से गुजरती पृथ्वी दिखाई देगी। हालांकि, इसकी विजिबिलिटी इतनी नहीं होती कि इसे खुली आंखों से देखा जाए।

Chandra Grahan 2022: भारत में 8 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें कब, कहां और कैसे देख सकेंगे

इन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण को सबसे ज्यादा साफ पश्चिम बंगाल के कोलकाता और सिलिगुड़ी, असम के गुवाहाटी, बिहार के पटना, झारखंड के रांची और देश की राजधानी दिल्ली में साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा कोहिमा, अगरतला, भुवनेश्वर में पूर्ण ग्रहण लगेगा। श्रीनगर, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, पुणे, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, बंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, सूरत, जयपुर, लखनऊ, मदुरै, उदयपुर, और भारत के पश्चिम, दक्षिण और उत्तर भागों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण की टाइमिंग

कोलकाता

पूर्ण चंद्र ग्रहण: कोलकाता में शाम 04:55 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण देखाई देगा। ग्रहण दोपहर 04:52 बजे शुरू होगा और 07:26 बजे खत्म हो जाएगा।

दिल्ली

आंशिक चंद्र ग्रहण : चंद्र ग्रहण दिल्ली में अपने अधिकतम बिंदु पर शाम 05:31 बजे पहुंच जाएगा और चंद्रमा पर 66 फीसदी छाया रहेगा। ग्रहण की घटना शाम 05:28 बजे शुरू होगी और शाम 07:26 बजे खत्म हो जाएगी। 1 घंटे 58 मिनट तक ग्रहण चलेगा।

मुंबई

आंशिक चंद्र ग्रहण: मुंबई में लोग शाम 06:04 बजे चंद्र ग्रहण देख सकेंगे। यहां 7.26 बजे खत्म हो जाएगा। 1 घंटे 25 मिनट तक ग्रहण चलेगा।

बेंगलुरु

आंशिक चंद्र ग्रहण- बेंगलुरू में शाम शाम 05:49 बजे ग्रहण शुरू होगा और शाम 07:26 बजे खत्म होगा। यह 23 अस्पष्टता के साथ दिखएगा। कुल 1 घंटे 36 मिनट तक चंद्र ग्रहण देख सकेंगे।

नागपुर

आंशिक चंद्र ग्रहण - आंशिक चंद्र ग्रहण शाम 05:35 बजे दिखाई देगा। यह शाम 05:32 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे खत्म हो जाएगा। यह 1 घंटे 54 मिनट तक चलेगा।

कोहिमा

पूर्ण चंद्र ग्रहण - कोहिमा में ग्रहण अपने अधिकतम चरण में शाम करीब 4:29 बजे रहेगा। यह घटना शाम 4:23 बजे शुरू होगी और शाम 07:26 बजे खत्म हो जाएगी।

अगरतला

पूर्ण चंद्र ग्रहण - ग्रहण शाम 04:43 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर होगा, जो शाम 04:38 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे खत्म हो जाएगा। यह 2 घंटे 47 मिनट तक चलेगा।

गुवाहाटी

पूर्ण चंद्र ग्रहण - गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण शाम 4:32 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे खत्म होगा। कुल ग्रहण की अवधि 2 घंटे 53 मिनट होगी।

भुवनेश्वर

पूर्ण चंद्र ग्रहण - भुवनेश्वर में ग्रहण अपने अधिकतम बिंदु पर शाम 05:09 बजे होगा और 2 घंटे 20 मिनट तक रहेगा।

सिलीगुड़ी

पूर्ण चंद्र ग्रहण - सिलीगुड़ी में शाम 4:49 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। ग्रहण 2 घंटे 41 मिनट तक चलेगा।

पटना

पूर्ण चंद्र ग्रहण - पटना में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 05:05 बजे दिखाई देगा। यह शाम 7.31 बजे खत्म हो जाएगा।

नोएडा

आंशिक चंद्र ग्रहण - नोएडा में ग्रहण अपने अधिकतम शाम 05:30 बजे दिखाई देगा। यह शाम 07:26 बजे खत्म होगा। यह 1 घंटे 59 मिनट तक चलेगा।

गुरुग्राम

आंशिक चंद्र ग्रहण - गुरुग्राम में आंशिक चंद्र ग्रहण शाम करीब 05:33 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर दिखाई देगा।

चंडीगढ़

आंशिक चंद्र ग्रहण - ग्रहण चंडीगढ़ में 1 घंटे 59 मिनट तक रहेगा। यह शाम 05:30 बजे से दिखना शुरू हो जाएगा जो कि 7.29 बजे खत्म हो जाएगा।

हैदराबाद

आंशिक चंद्र ग्रहण - हैदराबाद में लोग चंद्र ग्रहण को अधिकतम शाम 05:43 बजे देख सकते हैं। अवधि 1 घंटा 46 मिनट की होगी।

कैसे देखें चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से भी देखा जा सकता है। इसे देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती है। हालांकि बेहतर तरीके से देखने के लिए दूरबीन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।