मध्य प्रदेश के सागर में बड़ा हादसा, मंदिर के पास दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

Temple Wall Collapsed: मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में मिट्टी की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। यह दीवार मंदिर के पास बने एक मकान की है। यह 50 साल पुरानी दीवार है। बच्चे शिवलिंग बना रहे थे। उसी समय यह दीवार बच्चों के ऊपर भरभराकर गिर गई

अपडेटेड Aug 04, 2024 पर 1:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Temple Wall Collapsed: मृतकों की उम्र 9 से 19 के बीच बताई जा रही है। वहीं 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां शाहपुर गांव में मंदिर के पास दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। इसमें 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये घटना रहली विधानसभा के सानौधा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया है। मृतकों की उम्र 9 से 19 के बीच बताई जा रही है।

हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। रविवार, 4 अगस्त को भी शिवलिंग बनाने का काम चल रहा था। छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में बच्चे आए थे। सभी बच्चे शिवलिंग बना रहे थे। इस दौरान मंदिर से लगे एक मकान की दीवार बच्चों के ऊपर भरभराकर गिर गई। यह दीवार 50 साल पुरानी बताई जा रही है।

सीएम ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान


इस घटना की जानकारी मिलते ही रहली विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी शाहपुर पहुंचे। साथ ही मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया। इस हादसे पर राज्य के सीएम मोहन यादव दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। उन्होंने जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं। जिस मकान की दीवार गिरी है, वह मुलू कुशवाहा का है।

भारी बरसात नहीं झेल पाई दीवार

दीवार गिरते ही चीख पुकार मच गई। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई। इसके दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला जा सका। यह दीवार मंदिर परिसर के बगल में है। दीवार काफी जर्जर हालत में थी। इसके नवीनीकरण के बारे में कोई योजना नहीं थी। इलाके में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हुई थी। 104 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। जिससे कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

Agra Lucknow Expressway: इटावा के पास कार और डबल डेकर बस के बीच टक्कर, 7 की मौत, 45 यात्री घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।