मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां शाहपुर गांव में मंदिर के पास दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। इसमें 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये घटना रहली विधानसभा के सानौधा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया है। मृतकों की उम्र 9 से 19 के बीच बताई जा रही है।
