Maha Kumbh Mela 2025: कम लागत वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने महाकुंभ मेले के अवसर पर प्रयागराज के लिए विशेष उड़ानों की घोषणा की है। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए SpiceJet ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट्स की घोषणा की है। एयरलाइन एक निश्चित अवधि के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज के लिए उड़ानें शुरू करेगी। सभी उड़ानें 12 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 के बीच संचालित होंगी। स्पाइसजेट इन उड़ानों को संचालित करने के लिए अपने बोइंग 737-800 विमान का उपयोग करेगी।
