Mahakumbh 2025: आज मंत्रिमंडल के साथ आस्था के संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, जानें पीएम मोदी और राष्ट्रपति कब पहुंचेंगे

Prayagraj Mahakumbh 2025: कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। 130 से ज्यादा VIP भी मौजूद रहेंगे और सभी मंत्री संगम में स्नान करेंगे। त्रिवेणी संकुल में कल योगी कैबिनेट की बैठक होगी। अरैल क्षेत्र के त्रिवेणी संकुल में ये कैबिनेट बैठक होगी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री मौजूद रहेंगे

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 10:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mahakumbh 2025: पूरी योगी कैबिनेट 22 जनवरी को करेगी संगम में स्नान, फिर होगी बैठक

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जल्दी ही राजनेता का संगम स्नान होने वाला है। 22 जनवरी बुधवार को उत्तर प्रदेश की पूरी कैबिनेट संगम में स्नान करेगी। उत्तर प्रदेश के 54 कैबिनेट मंत्री कल संगम में स्नान करेंगे। इसके बाद योगी सरकार की कैबिनेट बैठक भी कुंभ में होगी। कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। 130 से ज्यादा VIP भी मौजूद रहेंगे और सभी मंत्री संगम में स्नान करेंगे।

त्रिवेणी संकुल में कल योगी कैबिनेट की बैठक होगी। अरैल क्षेत्र के त्रिवेणी संकुल में ये कैबिनेट बैठक होगी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री मौजूद रहेंगे।

वहीं इसके अलावा 10 फरवरी वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ में पहुंचेंगी। उनसे पहले 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम स्नान करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह 27 जनवरी को संगम में स्नान करेंगे।


इतने बड़े VVIP मूवमेंट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद है।

क्यों बदली गई कैबिनेट बैठक की जगह?

पहले यूपी कैबिनेट बैठक मेला प्राधिकरण के सभागार में होनी थी, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बाद में बैठक की जगह बदल दी गई। इसके पीछे ये कारण दिया गया कि अगर मेला प्राधिकरण के सभागार में मंत्रियों की बैठक की जाती है, तो VIP सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती थी।

बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी मंत्री विधिवत पूजा करेंगे। इसके बाद संगम तट पर बनी जेटी के जरिये त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

पति के पास 7 अरब की संपत्ति, बेटी पूर्व PM की पत्नी...कुंभ में डुबकी लगाने पहुंचीं 700 करोड़ की मालकिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।