Get App

Maharani Review: सियासी दांवपेंच और कुर्सी की लड़ाई में हुमा कुरैशी बनीं सियासत की ‘महारानी’

इस वेब सीरीज की कहानी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रेरित बताई जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2021 पर 5:16 PM
Maharani Review: सियासी दांवपेंच और कुर्सी की लड़ाई में हुमा कुरैशी बनीं सियासत की ‘महारानी’

Maharani Review: हुमा कुरैशी स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा थ्रिलर वेब सीरीज महारानी रिलीज हो गई है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखा जा सकता है। यह एक पॉलीटिकल ड्रामा थ्रिलर सीरीज है। कुरैशी महारानी वेब सीरीज में एक अनपढ़ ग्रामीण महिला का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया जाता है। वह सीरीज में रानी भारती की भूमिका में हैं।

इसकी कहानी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रेरित बताई जा रही है। यह सीरीज सुभाष कपूर ने बनाई है जिन्होंने पहले जॉली एलएलबी का निर्देशन किया था। सुभाष कपूर निर्देशित 10 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है। मेकर्स ने इसे काल्पनिक बताया है, लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही कहा जाने लगा कि यह राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री बनने की कहानी से प्रेरित है। 

इस वेब सीरीज में बिहार के सियासी दांवपेंच को दिखाया गया है। इसमें सोहम शाह भीमा के किरदार में हैं। एक हत्या की कोशिश के बाद उन्हें अमान्य घोषित कर दिया जाता है, जिसके बाद भीमा एक अप्रत्याशित कदम उठाता है और अपनी पत्नी रानी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में आगे रखता है। रानी भारती अनपढ़ है और अभी तक उसके पति ने उसे लोगों की नजरों से दूर रखा था।

इसमें हुमा कुरैशी का एक डायलॉग है- हमसे 50 लीटर दूध दूहा लो, 500 गोबर का गोइठा बना लो पर एक दिन में इतना फाइल पर अंगूठा लगाना, ना... हमसे ना हो पाएगा। इसमें दिखाया गया है कि कैसे गांव की रहने वाली रानी एक ताकतवर महिला बनने तक का सफर तय करती है। इसमें हुमा कुरैशी ने दमदार अभिनय किया है, लेकिन कई जगह ऐसा महसूस होता है कि इसके लेखन में कमी रह गई। रानी की जिंदगी में अचानक से उतार-चढ़ाव आते हैं।

वेब सीरीज का पूरा जिम्मा हुमा कुरैशी के कंधे पर है। उन्होंने अपनी भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाती नजर आई हैं। बाकी कलाकारों की बात करें तो अमित सियाल ने सराहनीय अभिनय किया है। वह भीमा के राजनीतिक प्रतिद्वंदी की भूमिका में हैं। अगर आपकी राजनीति पर बने शोज में दिलचस्पी है तो यह आपको पसंद आ सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें