Get App

Maharashtra Budget 2025: महाराष्ट्र में CNG गाड़ियों पर मोटर व्हीकल टैक्स 1% बढ़ा, चुनिंदा EVs पर देना होगा 6%

वर्तमान में किसी व्यक्ति के मालिकाना हक वाले नॉन-ट्रांसपोर्ट फोरव्हीलर CNG और LPG व्हीकल्स पर व्हीकल के टाइप और कीमत के आधार पर 7 से 9 प्रतिशत की दर से मोटर व्हीकल टैक्स लगाया जाता है। टैक्स की दर में प्रस्तावित बढ़ोतरी से 2025-26 में महाराष्ट्र को लगभग 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 10, 2025 पर 5:50 PM
Maharashtra Budget 2025: महाराष्ट्र में CNG गाड़ियों पर मोटर व्हीकल टैक्स 1% बढ़ा, चुनिंदा EVs पर देना होगा 6%
महाराष्ट्र में बजट में घोषित बदलाव 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे।

Maharashtra Budget 2025: महाराष्ट्र में सीएनजी कार और इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना महंगा होने वाला है। 10 मार्च को पेश हुए महाराष्ट्र के बजट में राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 6 प्रतिशत का मोटर व्हीकल टैक्स लगाने का प्रपोजल रखा है। हालांकि यह टैक्स केवल उन्हीं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर लगेगा, जो 30 लाख रुपये से ज्यादा के होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के बजट में मोटर व्हीकल टैक्स की दर में 1 प्रतिशत वृद्धि करने की योजना की घोषणा की गई है।

वर्तमान में किसी व्यक्ति के मालिकाना हक वाले नॉन-ट्रांसपोर्ट फोरव्हीलर CNG और LPG व्हीकल्स पर व्हीकल के टाइप और कीमत के आधार पर 7 से 9 प्रतिशत की दर से मोटर व्हीकल टैक्स लगाया जाता है। मोटर व्हीकल टैक्स की दर में प्रस्तावित बढ़ोतरी से 2025-26 में महाराष्ट्र को लगभग 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।

महायुति 2.0 सरकार का पहला फुल बजट

महाराष्ट्र का बजट राज्य के वित्त मंत्री अजीत पवार ने पेश किया। पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री भी हैं।यह महायुति 2.0 सरकार का पहला फुल बजट है। राज्य में बजट में घोषित ये बदलाव 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 6 प्रतिशत मोटर व्हीकल टैक्स को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "टैक्स केवल 30 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर लगाया जाएगा, क्योंकि यह लग्जरी है। इससे कम कीमत वाले व्हीकल्स पर यह टैक्स नहीं लगेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें