Get App

महिंद्रा ने इंजन की खराबी ठीक करने के लिए SUV Thar की 1,577 यूनिट्स को लिया वापस

कंपनी ने कहा कि कड़े गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने निरीक्षण और सुधार की पेशकश की है, जो निशुल्क है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2021 पर 10:18 AM
महिंद्रा ने इंजन की खराबी ठीक करने के लिए SUV Thar की 1,577 यूनिट्स को लिया वापस

दिग्गज भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को अपनी डीजल पावरट्रेन वाली महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के 1,577 यूनिट्स को रिकॉल करने की जानकारी दी है। भारत की प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी एसयूवी थार (SUV Thar) की 1,577 यूनिट्स को वापस ले रही है, ताकि डीजल इंजन के खराब पुर्जों को बदला जा सके। कंपनी के अनुसार इन SUV के कैमशाफ्ट और इंजन में खराबी की वजह से इन्हें वापस मंगवाया जा रहा है।

मुंबई स्थित ऑटो प्रमुख कंपनी ने कहा कि वह SUV Thar के डीजल वेरिएंट की 1,577 यूनिट्स के सक्रिय निरीक्षण और कलपुर्जों के बदलने का काम करेगी, जिनका निर्माण सात सितंबर से 25 दिसंबर, 2020 के बीच हुए। कंपनी ने शेयर बाजारों के बताया कि किसी खास समय में आपूर्तिकर्ता के यूनिट में एक मशीन की सेटिंग में गलती के चलते डीजल थार के कुछ इंजनों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

कंपनी ने आगे कहा कि कड़े गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने निरीक्षण और सुधार की पेशकश की है, जो निशुल्क है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि प्रभावित थार ग्राहकों से कंपनी द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। कंपनी की तरफ से एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया है कि, सप्लायर के प्लांट में एक मशीन सेटिंग एरर की वजह से महिंद्रा थार के कुछ डीजल मॉडल्स में खराबी आ सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें