गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की तैयारियां जारी हैं। इन्ही तैयारियों के बीच एक पावर कपल की कहानी सामने आई है। ये कपल सेना में एकसाथ परेड (Republic Day Parade) में शामिल होने वाला है। कैप्टन सुप्रीता सीटी और मेजर जैरी ब्लेज भले ही अलग-अलग कंटिनजेंट्स का हिस्सा हैं लेकिन एकसाथ रिपब्लिक डे परेड का हिस्सा रहेंगे। कपल की शादी जून 2023 में हुई। ये दोनों के लिए ही एक खुशी और गर्व से भरा पल है। कर्तव्य पथ (Kartavya Path Parade) पर दोनों कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखाई देंगे।