Get App

मालदीव पर लोगों का फूटा गुस्सा, EaseMyTrip ने बंद की सभी फ्लाइट्स बुकिंग, दिया यह संदेश

Maldives Boycott: मालदीव के साथ बढ़ते विवाद को देखते हुए EaseMyTrip ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने सभी फ्लाइट्स बुकिंग कैंसिल कर दी है। टूरिज्म पर काफी हद तक निर्भर मालदीव जैसे देश के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है। वहीं मालदीव ने उन तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। जिन्होंने भारत के खिलाफ बयानबाजी की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2024 पर 10:33 AM
मालदीव पर लोगों का फूटा गुस्सा, EaseMyTrip ने बंद की सभी फ्लाइट्स बुकिंग,  दिया यह संदेश
Maldives Boycott: EaseMyTrip ने #ChaloLakshadweep अभियान शुरू किया है।

Maldives Boycott: मालदीव के मंत्रियों का बयान अब मालदीव पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारतीयों का का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब इस गुस्से में आम लोगों के साथ-साथ भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनियों ने भी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है। इस बीच देश की ट्रैवेल कंपनियों में से एक ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दी है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद ही मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत को लेकर जहरीली बयानबाजी की गई थी।

भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) निशांत पिट्टी ने भारत के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड करने का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा कि अपने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। EaseMyTrip ने लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए भी ऑनलाइन अभियान की शुरुआत कर दी है।

मालदीव ने अपने तीन मंत्रियों की कर दी छुट्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें