दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत 2.7 लाख रुपए किलो, वजन करीब 900 ग्राम, दो पेड़ों की सुरक्षा में लगे 6 कुत्ते और 2 गार्ड

World's costliest mango: दुनिया के सबसे महंगा आम की खासियत है कि जब आम पूरी तरह से पक जाते हैं तो इसका वजन 900 ग्राम के आस-पास हो जाता है। इसके बाद इस आम का रंग हल्का लाल और पीला हो जाता है। मियाजाकी आम में बिल्कुल भी रेशे नहीं होते हैं

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
दुनिया का सबसे महंगा आम भारत के जबलपुर में बिकता है।

World's costliest mango: भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है। लेकिन दुनिया का सबसे महंगा आम जापानी ब्रीड का है। मध्य प्रदेश में एक किसान के पास इस आम के दो पेड़ हैं जिनकी रखवाली के लिए सिक्योरिटी गार्ड और कुत्ते रखे गए हैं। अब एक-एक आम का वजन 900 ग्राम हो और कीमत 2.7 लाख रुपए  किलो हो तो भला इसकी सुरक्षा में चूक कैसे की जा सकती है।

RPG ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने इस जापानी किस्म के आम की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं। गोयनका के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक किसान अपने खेत में मियाजाकी (Miyazaki ) किस्म के आम की खेती करते हैं। आम की यह दुर्लभ किस्म है।

सुरक्षा के लिए 3 गार्ड और 6 कुत्ते तैनात


जबलपुर के किसान संकल्प परिहार ने इस जापानी ब्रीड-Miyazaki के दो आम के पेड़ लगाए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए तीन सिक्योरिटी गार्ड और 6 कुत्तों को रखा गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, संकल्प और उनकी पत्नी एक बार ट्रेन के जरिए कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें यह मियाजिक किस्म का पौधा मिला। शुरुआती दौर में उन्हें भी नहीं मालूम था कि यह आम इतना मंहगा होगा। इस मियाजिक आम को टाइयो नो टमैंगो ((Taiyo-no-Tamago in Japanese) नाम से भी जाना जाता है।

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में फ्यूल और कैश का संकट, एक हफ्ते के लिए बंद किए स्कूल

आम में नहीं होते रेशे

एक्सपर्ट के अनुसार, जब यह आम पूरी तरह से पक जाते हैं तो इसका वजन 900 ग्राम के आस-पास हो जाता है। इसके बाद इस आम का रंग हल्का लाल और पीला हो जाता है। मियाजाकी आम में बिल्कुल भी रेशे नहीं होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।