Manipur: कांस्टेबल पति इंफाल में तैनात, जिरीबाम में पत्नी और बच्चों को आतंकियों ने किया अगवा, बोला- रातभर सो नहीं पाता हूं

Manipur Violence: जिरीबाम के जकुराधोर और बोरोबेकरा इलाके में सुरक्षा बलों और सशस्त्र हमार लोगों के बीच गोलीबारी हुई। पड़ोसी हमार बहुल फिरजावल जिले की पहाड़ियों के करीब, 10 हमार पुरुषों को आतंकवादी होने का शक में मार दिया गया। इस घटना के बाद इलाके के एक रिलीफ कैंप में रहने वाले छह मैतेई लोग तब से गायब हैं

अपडेटेड Nov 15, 2024 पर 7:26 AM
Story continues below Advertisement
Manipur: कास्टेबल पति इंफाल में तैनात, जिरीबाम में पत्नी और बच्चों को आतंकियों ने किया अगवाह

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा शुरू हो गई। आम इंसान तो छोड़िए पुलिस वालों के घर वाले तक सुरक्षित नहीं हैं। जिरीबाम में सोमवार की हिंसा के बाद से छह लोग लापता हैं, इसमें इंफाल में तैनात मणिपुर पुलिस के एक कांस्टेबल लैशराम हेरोजीत की पत्नी, नवजात और उनकी दो साल की बेटी भी शामिल है। होरोजीत की 25 साल की पत्नी हेइतोनबी पिछले साल अगस्त में प्रगेनेंट थीं। जब इंफाल में हिंसा बढ़ी, तो कांस्टेबल ने उनकी सुरक्षा को देखते हुए, उन्हें अपनी ससुराल जिरीबाम भेज दिया था।

Indian Express के मुताबिक, जिरीबाम के जकुराधोर और बोरोबेकरा इलाके में सुरक्षा बलों और सशस्त्र हमार लोगों के बीच गोलीबारी हुई। पड़ोसी हमार बहुल फिरजावल जिले की पहाड़ियों के करीब, 10 हमार पुरुषों को आतंकवादी होने का शक में मार दिया गया। इस घटना के बाद इलाके के एक रिलीफ कैंप में रहने वाले छह मैतेई लोग तब से गायब हैं।

एक ही परिवार के छह लोग लापता


वे सभी - तीन महिलाएं और तीन बच्चे - एक ही परिवार से हैं, यानि कांस्टेबल लैशराम हेरोजीत के परिवार वाले। हेइतोनबी और उसके बच्चों के साथ-साथ उसकी मां रानी देवी, बहन थोइबी देवी और भतीजी भी लापता हैं। सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान से अभी तक उनके ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

इंफाल पूर्वी जिले में तैनात मणिपुर पुलिस के एक कांस्टेबल हेरोजीत ने रोते हुए कहा, “उनके लापता होने के बाद से मेरी रातों की नींद चली गई। मैं बहुत असहाय हूं और मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करूं। हां, मैं एक पुलिसकर्मी हूं, लेकिन स्थिति और दूरी को देखते हुए मैं अकेले बाहर निकलकर उन्हें बचाने नहीं जा सकता।"

लापता होने से एक दिन पहले हुई थी बात

हीरोजीत ने कहा कि उनकी पत्नी और बच्चे पिछले साल 25 अगस्त को इंफाल जिले से जिरीबाम के लिए रवाना हुए थे। क्योंकि उन्हें दूसरा बच्चा होने वाला था। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि जिरीबाम में उनके ससुराल में उनकी बेहतर देखभाल की जाएगी।

उन्होंने कहा, “उस समय जिरीबाम बहुत शांतिपूर्ण था। मैंने सोचा कि मैं हमेशा व्यस्त रहता हूं, इसलिए वहां उनका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा।" उन्होंने कहा, “मैं उनसे अक्सर फोन पर, कभी-कभी वीडियो कॉल पर बात करता था। उनके लापता होने के एक दिन पहले, मेरी पत्नी ने सुबह मुझे फोन करके पूछा था कि मैं कैसा हूं।"

पत्नी का आया फोन, पीछे से आई गोलियों की आवाज

उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर को उनकी पत्नी का अचानक फोन आया, वो बहुत घबराई हुई थी।

हिरोजीत ने बताया, "उसने कहा, 'तमो, यहां स्थिति खराब हो गई है। हम हथियारबंद लोगों से घिरे हुए हैं' और रोने लगी। थोड़ी बातचीत के बाद उसने फोन रख दिया। मैंने पीछे से गोलियों की आवाज सुनी। मैं असहाय था. उसी दिन, मैं भी यिंगांगपोकपी में तैनात था, जहां सशस्त्र बदमाशों के किसानों पर हमला करने के बाद हिंसा भड़क उठी थी।”

उन्होंने कहा कि एक घंटे बाद, उनकी पत्नी की भतीजी ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके कुछ पड़ोसियों ने देखा कि कुछ हथियारबंद बदमाश उनके परिवार को एक नाव में नदी के पार ले जा रहे थे।

Manipur unrest: मणिपुर के 6 क्षेत्रों में फिर से लागू हुआ AFSPA, बढ़ती हिंसा के बाद सरकार ने लिया फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।