मणिपुर में एक बार फिर हिंसा शुरू हो गई। आम इंसान तो छोड़िए पुलिस वालों के घर वाले तक सुरक्षित नहीं हैं। जिरीबाम में सोमवार की हिंसा के बाद से छह लोग लापता हैं, इसमें इंफाल में तैनात मणिपुर पुलिस के एक कांस्टेबल लैशराम हेरोजीत की पत्नी, नवजात और उनकी दो साल की बेटी भी शामिल है। होरोजीत की 25 साल की पत्नी हेइतोनबी पिछले साल अगस्त में प्रगेनेंट थीं। जब इंफाल में हिंसा बढ़ी, तो कांस्टेबल ने उनकी सुरक्षा को देखते हुए, उन्हें अपनी ससुराल जिरीबाम भेज दिया था।
