Get App

Haryana CM: कल CM पद की शपथ ले सकते हैं खट्टर, सभी निर्दलीय विधायक BJP को कर सकते हैं सपोर्ट

यह खबर भी आ रही है कि खट्टर शनिवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2019 पर 1:43 PM
Haryana CM: कल CM पद की शपथ ले सकते हैं खट्टर, सभी निर्दलीय विधायक BJP को कर सकते हैं सपोर्ट

हरियाणा में अप्रत्याशित त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनने के बाद गुरुवार से ही सरकार बनाने को लेकर जोड़-तोड़ हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी यहां सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए और उसे बस 40 सीटें मिली हैं, ऐसे में बीजेपी की नजर निर्दलीय विधायकों पर है। शुक्रवार को मनोहर लाल खट्टर दिल्ली पहुंचे हैं यहां वो सरकार का बनाने का फॉर्मूला पेश करने वाले हैं। वहीं वो निर्दलीय विधायकों से मुलाकात भी करने वाले हैं।

ऐेसे में यह खबर भी आ रही है कि खट्टर शनिवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। जानकारी है कि यहां के सभी निर्दलीय विधायक बीजेपी को सपोर्ट कर सकते हैं। News18 के मुताबिक, सिरसा से जीते गोपाल कांडा समेत छह निर्दलीय विधायक गुरुवार को ही बीजेपी सांसद सुनीचा दुग्गल के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं।


बता दें कि हरियाणा में गुरुवार को आए नतीजों के मुताबिक, बीजेपी को यहां 40 सीटें मिली हैं, वहीं कांग्रेस ने 31, दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी ने 10 और अन्य पार्टियों ने 9 सीटें बटोरी हैं।

सिरसा से हरियाणा जनहित पार्टी की ओर से लड़कर जीते गोपाल कांडा ने संकेत दिए हैं कि वो बीजेपी को समर्थन करेंगे, वहीं News18 के मुताबिक, उनका यह भी कहना है कि यहां के छह निर्दलीय विधायक बीजेपी को समर्थन देने को तैयार हैं।

बीजेपी के समर्थन में खड़े उम्मीदवारों में सबसे ऊपर गोपाल कांडा का नाम आ रहा है। गोपाल कांडा एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा के आत्महत्या के केस में आरोपी हैं। उनपर और उनकी पत्नी पर टैक्स चोरी का केस भी चल रहा है। दिलचस्प है कि बीजेपी ने कभी कांडा का विरोध किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें