Get App

केंद्र में 10 लाख खाली सरकारी पदों को भरने के लिए जल्द अभियान शुरू करेंगे मंत्रालय

कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने इस बारे में सभी मंत्रालयों के सेक्रेटरीज को लेटर भेजे हैं। इसमें सरकार की प्रायरिटी में शामिल कामों को जल्द पूरा करने के लिए कदम उठाने को कहा गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 11:56 AM
केंद्र में 10 लाख खाली सरकारी पदों को भरने के लिए जल्द अभियान शुरू करेंगे मंत्रालय
सरकार की तरफ से संसद को दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 मार्च, 2021 को केंद्र सरकार में मंजूर पदों की संख्या 40.35 लाख थी। इनमें से 30.55 लाख पद भरे हुए हैं।

केंद्र सरकार ने खाली पदों को जल्द भरने का फैसला किया है। सरकार ने कामकाज से जुड़ी कुछ प्राथमिकताएं तय की हैं। उनमें मंत्रालय को बजट में आवंटित रकम के साथ सरकारी खालों पदों को भरना भी शामिल है। इसके लिए समयसीमा तय की गई है। इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षचा में हुई काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। न्यूज18 ने यह खबर दी है।

कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने इस बारे में सभी मंत्रालयों के सेक्रेटरीज को लेटर भेजे हैं। इसमें सरकार की प्रायरिटी में शामिल कामों को जल्द पूरा करने के लिए कदम उठाने को कहा गया है। न्यूज18 ने इस लेटर को देखा है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 सितंबर को हुई बैठक में केंद्र सरकार के सभी पदों को प्रायरिटी बेसिस पर भरने का निर्देश दिया था। डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के साथ प्रमोशन से भरे जाने वाले सभी पदों के लिए मंत्रालयों और विभागों को कैलैंडर तैयार करना होगा।

यह भी पढ़ें : कीमतों में गिरावट के बाद क्या आपको स्मॉलकैप शेयरों में निवेश करना चाहिए?

इस लेटर में कहा गया है कि रिक्रूटमेंट प्रोसेस को जल्द पूरा करने के लिए मंत्रालयों को डिपार्टमेंट ऑफ पर्सोनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) से बातचीत के बाद कदम उठाने होंगे। इसके लिए उन्हें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने और मॉनिटरिंग मैकेनिज्म को मजबूत बनाने को कहा गया है। DoPT को अप्वॉइंटमेंट लेटर जारी करने में सभी मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें