Monsoon Forecast 2024: देश के बड़े हिस्से में इस वक्त भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। रविवार (26 मई) को देश के 37 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अकोला में लू की आशंका को देखते हुए 31 मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।
