IMD MONSOON FORECAST: मॉनसून रविवार 4 जून को केरल में दस्तक देने वाला था, लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हुई। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने इसमें तीन से चार दिन की और देरी होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौसम विभाग ने केरल में मॉनसून के आगमन की संभावित तारीख नहीं बताई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आम तौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इसकी शुरुआत 7 दिन पहले या सात दिन बाद हो सकती है। मई के मध्य में IMD ने कहा था कि मॉनसून 4 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है।
