MONSOON FORECAST: मानसून ने पकड़ी रफ्तार! अगले 48 घंटे में देगा दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

MONSOON FORECAST: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल के तट से सिर्फ 400 किलोमीटर दूर है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बताया कि मानसून अभी दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन इलाके में है। दूसरी ओर, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में भी मानसून तेजी से आगे बढ़ने लगा है। अगले दो दिन के लिए पांच राज्यों में लू की चेतावनी जारी की गई है

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 7:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MONSOON FORECAST: IMD ने महत्वपूर्ण दक्षिण-पश्चिम मानसून के 4 जून को केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की है

IMD MONSOON FORECAST 2023: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) जल्द ही दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल के तट से सिर्फ 400 किलोमीटर दूर है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बताया कि मानसून अभी दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन इलाके में है। दूसरी ओर, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में भी मानसून तेजी से आगे बढ़ने लगा है। बता दें कि IMD ने महत्वपूर्ण दक्षिण-पश्चिम मानसून के 4 जून को केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की है। मानसून सामान्य रूप से 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इसमें आमतौर पर लगभग 7 दिनों की देरी या जल्दी शामिल होती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन, बंगाल की दक्षिण खाड़ी, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस दो दिनों के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है, जो संभावित रूप से उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, उत्तर-पूर्व और पूर्व भारतीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।

बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस बीच, उत्तराखंड में इस शनिवार को ओलावृष्टि हो सकती है। केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD के मुतबिक, सोमवार तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है। जबकि केरल में शुक्रवार से सोमवार तक भारी बारिश होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया को अंतरिम राहत, अदालत ने बीमार पत्नी से घर पर मिलने की दी इजाजत

IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में इसी तरह के मौसम रहने की उम्मीद है। ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में इस वीकेंड गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हीटवेब की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की आशंका है। IMD ने अगले दो दिनों के लिए पांच राज्यों महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक, सोमवार तक बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की आशंका है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार और शनिवार को लू चलने की आशंका है। IMD ने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत में शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।