Get App

Monsoon Updates: चक्रवात बिपरजोय, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन, दिल्ली मुंबई में एक साथ मानसून आने के पीछे ये हैं अहम कारण

Monsoon Updates: चक्रवात बिपरजोय 16 जून को देश के पश्चिमी तट से टकराया। Down To Earth की रिपोर्ट के मुताबिक, कई विशेषज्ञों ने बताया कि इसने मुंबई और दिल्ली में मानसून के ओवरलैपिंग में अहम भूमिका निभाई। कुछ जलवायु विशेषज्ञों ने एल नीनो का भी जिक्र किया। IMD के मानसून एक्सपर्ट डीएस पई ने कहा, “आज, 25 जून को, मानसून मुंबई और दिल्ली दोनों में एक साथ आया है। ये पहले 21 जून, 1961 को हुआ था।”

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 1:16 PM
Monsoon Updates: चक्रवात बिपरजोय, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन, दिल्ली मुंबई में एक साथ मानसून आने के पीछे ये हैं अहम कारण
Monsoon Updates: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलजमाव वाले दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से वाहन गुजरते हुए

Monsoon Updates: दिल्ली (Delhi) और मुंबई (Mumbai) में छह दशकों से ज्यादा समय के बाद पहली बार मानसून (Monsoon) एक साथ आया है। ऐसी स्थिति बनने के पीछे तीन अहम कारण माने जा रहे हैं, जलवायु परिवर्तन (climate change), ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) का असर और चक्रवात बिपरजोय (Cyclone Biparjoy)भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बुलेटिन में कहा, 25 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) मुंबई और दिल्ली में एक साथ आगे बढ़ा।

चक्रवात बिपरजोय 16 जून को देश के पश्चिमी तट से टकराया। Down To Earth की रिपोर्ट के मुताबिक, कई विशेषज्ञों ने बताया कि इसने मुंबई और दिल्ली में मानसून के ओवरलैपिंग में अहम भूमिका निभाई। कुछ जलवायु विशेषज्ञों ने एल नीनो का भी जिक्र किया।

IMD के मानसून एक्सपर्ट डीएस पई ने कहा, “आज, 25 जून को, मानसून मुंबई और दिल्ली दोनों में एक साथ आया है। ये पहले 21 जून, 1961 को हुआ था।”

IMD के लॉन्गटर्म आकलन के अनुसार, मानसून आम तौर पर 11 जून को मुंबई और 27 जून को दिल्ली में आता है। इससे पता चलता है कि इस साल राष्ट्रीय राजधानी में मानसून समय से पहले ही आ गया, जबकि मुंबई में लगभग दो हफ्ते की देरी हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें