Get App

Morbi Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसे में 134 की मौत, कल पीएम मोदी करेंगे दौरा

Morbi Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस हादसे में पीएम मोदी शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जिन लोगों ने जान गंवाई है मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 2:00 PM
Morbi Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसे में 134 की मौत, कल पीएम मोदी करेंगे दौरा
जल्द खत्म होगा रेस्क्यू ऑपरेशन

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार को हुए केबल ब्रिज हादसे में अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 132 हो चुका है। वहीं इस हादसे में अब तक 177 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है। राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारो की भी इस हादसे में मौत हो गई है। इसमें लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। NDRF, SDRF, सेना, वायु सेना और नौसेना के अलावा स्थानीय प्रशासन बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्यों में जुटा है।

चुनावी राज्य गुजरात का दौरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना के चलते अहमदाबाद में अपना रोड शो रद्द करने का फैसला किया है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए हैं। CM केजरीवाल ने हरियाणा के आदमपुर का रोड शो कैंसिल कर दिया है।

NDRF ने भेजी 2 और टीमें

NDRF के डीआईजी मोहसेन शाहिदी ने बताया कि NDRF की दो और टीमों को वडोदरा एयरपोर्ट से राजकोट एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जा रहा है। NDRF टीम के साथ वायुसेना के जवान भी राहत और बचाव के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा जामनगर और आसपास के अन्य स्थानों में बचाव कार्यों के लिए हेलीकाप्टरों को तैयार रखा गया है। मच्छु नदी में खोज और बचाव अभियान में मदद के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। हादसे में मरने वालों की संख्या 132 पहुंच गई है। ऑपरेशन जारी है और अपने अंतिम चरण में है। राज सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें