UP Global Investor Summit: आज से यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आगाज हो गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने समिट का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया जिसमें 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद की जा रही है। इस समिट में 13 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके साथ ही समिट में 3 दिनों में कुल 34 सत्र होंगे। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 10 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक चलेगा। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों ने शिरकत की है। समिट को संबोधित करते हुए आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani )ने कहा कि रिलायंस यूपी के विकास के लिए काम करता रहेगा। इस राज्य में रिलायंस द्वारा और 75000 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।
