मुंबई में मानसूनी बारिश जारी है। पिछले कई दिनों से शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के पड़ोसी रायगढ़ जिले में मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की वजह से मुंबई ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है। लोग घंटों में जाम फंसे रहते हैं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मुंबई शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली 7 झीलों में पानी का लेवल भी बढ़ गया है। सोमवार सुबह झीलों में पानी का स्तर 35.11 फीसदी यानी करीब 5.08 लाख मिलियन लीटर हो गया।