मुंबई में आज (19 जुलाई 2024) सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से मुंबई और इसके आसपास के सटे इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई और इसके आसापास के इलाकों में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। पूरे दिन बारिश होने की उम्मीद है। इसके लिए शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 6 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। सूबे के रत्नागिरी, सतारा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
