Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Rain Updates: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज (1 जुलाई 2024) मुंबई के उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, शहर में रविवार (30 जून 2024) को शाम से बारिश हो रही है

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Rain Updates: मौसम विभाग का कहना है कि शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

जून का महीना खत्म हो चुका है। मुंबई में आमतौर पर जून महीने में मानसून दस्तक देता है। इसी महीने बारिश भी जमकर होती है। मुंबई में जून महीने में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। लेकिन ठाणे, वसई विरार और पनवेल समेत MMR में जून महीने में अन्य साल के मुकाबले इस साल कम बारिश हुई है हालांकि मुंबई में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज (1 जुलाई) मुंबई और इसके उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, शहर में रविवार (30 जून 2024) को शाम से बारिश हो रही है।

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि मुंबई शहर और उसके आसापास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मुंबई में कितना रहेगा तापमान?


मौसम विभाग के मुताबिक, आज शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation – BMC) ने मुंबई मौसम अपडेट में कहा कि आज (1 जुलाई 2024) सुबह 8.15 बजे शहर के तट पर करीब 3.76 मीटर की ऊँचाई का हाई टाइड (high tide - उच्च ज्वार) आया। शाम 7.32 बजे 3.62 मीटर की ऊँचाई का एक और हाई टाइड आने की उम्मीद है। महानगर पालिका का कहना है कि दोपहर में 1.53 बजे लो टाइड आ सकता है। जिसकी ऊंचाई 2.17 मीटर हो सकती है। बता दें कि रविवार को सुबह 8 बजे तक पूर्वी मुंबई में 12.36 मिमी और पश्चिमी मुंबई में 04.86 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

ठाणे में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए कई अलर्ट जारी किए गए हैं। ठाणे और मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में हाल ही में नंदुरबार में सबसे अधिक तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि महाबालेश्वर में सबसे कम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जून में कहां कितनी बारिश हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून महीने में ठाणे में 577 एमएम, पनवेल में 551 एमएम, मुंबई शहर में 507 एमएम, विरार में 446 एमएम, वसई में 415 एमएम, मुंबई उपनगर में 347 एमएम, बदलापुर 338 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Weather Updates: दिल्ली-महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की आशंका, कर्नाटक में बाढ़ का अलर्ट जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।