Mumbai Rains: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार (25 जुलाई) को भारी बारिश होने के कारण दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस बीच एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वे 25 जुलाई को यात्रा के लिए बुकिंग की गई यात्रियों का सारा किराया वापस करेगा। इसके अलावा एयरलाइन नें यात्रियों को रीशेड्यूल का भी ऑफर दिया है। एयर इंडिया ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप हमारी कुछ उड़ानें रद्द हो गई हैं। जबकि कुछ के रूट डायवर्ट हो गए हैं। इसी के साथ एयर इंडिया ने 25 जुलाई 2024 को यात्रा के लिए बुक की गई टिकट का पूरा पैसा वापस करने की पेशकश की है।
