Get App

Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई जगह जलभराव, स्कूल-कॉलेज खुले

Mumbai Rains Alert: मुंबई में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज (26 जुलाई 2024) बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में बहुत भारी बारिश की आशका जताई गई है। बीएमसी का कहना है कि मुंबई में मौसम की स्थिति स्थिर है। लिहाजा स्कूल-कॉलेज आज खुले रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 9:01 AM
Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई जगह जलभराव, स्कूल-कॉलेज खुले
Mumbai Rains Alert: मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और 3 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देश की आर्थिक राजधानू मुंबई इन दिनों भारी बारिश से जूझ रही है। हालात बेहद खराब हो गए हैं। जगह-जगह जलभराव की समस्याएं पैदा हो गई हैं। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD)  ने आज रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच  स्कूल-कॉलेजों को बंद नहीं किया गया है।  शहर की सड़कें नदियों में बदल गई हैं। मुंबई से सटे ठाणे, पनवेल में हालात और ज्यादा खराब हैं। मुंबई, पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मुंबई में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने आज (26 जुलाई) सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ठाणे में भी आज स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है। ठाणे नगर निगम और आईएमडी ने 26 जुलाई तक मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मुंबई में बारिश का कहर

लगातार बारिश के कारण पुणे और कोल्हापुर में भयंकर जलभराव हो गया है। जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूलों को बंद क रदिया गया है। मुंबई में भी स्थिति बेहद गंभीर है। यहां जुलाई में अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना रहा है। यहां कुल मिलाकर 150 सेमी से ज्यादा बारिश हुई है। मुंबई की पवई लेक पूरी लबालब भर गई है। पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इसी तरह अन्य इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश की वजह से कम विजबिलटी की वजह से कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं हैं। गुरुवार को मुंबई में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे बारिश का जायजा लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें