Mumbai Stations: मुंबई में कुछ रेलवे स्टेशनों के नाम में बदलाव हो सकता है। उन स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे, जिन स्टेशनों के नाम अंग्रेजों के जमाने से चल रहे हैं। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार की आज (13 मार्च 2024) कैबिनेट मीटिंग होने वाली है। इस बैठक कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। दरअसल, मुंबई में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर 12 मार्च को मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में ब्रिटिश काल के रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने पर चर्चा की गई थी। राज्य सरकार को ब्रिटिश काल के रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का अधिकार है।
