महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो गया है। मुंबई और उपनगरों में 19 जून से ही जोरदार बारिश हो रही है। 20 जून को शहर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। कई जगह पानी भर गया। लोकल ट्रेन की रफ्तार भी थम गई थी। इस बीच आज भी मुंबई में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (21 जून) आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 26 26°C से अधिकतम 33°C तक रहने की उम्मीद है। औसतन यह 28.3°C के आसपास रहेगा। हवाएँ उत्तर-उत्तर-पश्चिम से 3.7 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलेंगी।
