Get App

Mumbai Weather Update: मुंबई में आज होगी हल्की बारिश, दिन भर आसमान में छाए रहेंगे बादल

Mumbai Rain: मुंबई में पिछले की दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज (3 जुलाई 2024) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि आज करीब 4.20 मीटर की ऊँचाई का ज्वार (high tide) आने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 11:18 AM
Mumbai Weather Update: मुंबई में आज होगी हल्की बारिश, दिन भर आसमान में छाए रहेंगे बादल
Mumbai Rain: मुंबई में पिछले 24 घंटे में आज (3 जुलाई 2024) सुबह 8 बजे तक 0.38 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

देश की आर्थिक राजधानू मुंबई में आज (3 जुलाई 2024) हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले कई दिनों से मुंबई में भारी बारिश जारी थी। जिससे मुंबईकरों के हाल बेहाल थे। मुंबई की सड़कें पानी से लबालब भर गईं थी। लोकल ट्रेनों की रफ्तार में कमी आई थी। मौसम विभाग (Indian Meteorological Department -IMD) का कहना है कि शहर में आज दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मुंबई और इसके उपनगीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

मुंबई शहर का औसत तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं आज मुंबई में 16.7 किमी/घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चलने का अनुमान है। सूर्योदय सुबह 6:05 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 7:20 बजे होने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में मुंबई में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि मुंबई में आने वाले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। शहर और इसके उपनगरीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। गुरुवार और शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यह तापमान शनिवार से सोमवार तक 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के बाद इस हफ्ते शहर में मध्यम बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें