CBI ने NEET-UG प्रश्नपत्र लीक मामले में बृहस्पतिवार को पटना AIIMS में पढ़ने वाले MBBS के चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि MBBS के तीसरे साल के तीन छात्रों चंदन सिंह, राहुल अनंत व कुमार शानू और दूसरे साल के एक छात्र करन जैन को पूछताछ के बाद CBI टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि AIIMS के सीनियर फैकल्टी सदस्यों की मौजूदगी में छात्रों को हॉस्टल के उनके कमरों से ले जाया गया। उन्हें बताया गया था कि जांच के लिए छात्रों की जरूरत है।
