कर्नाटक के निजी नर्सिंग स्कूल में कोरोना संक्रमित पाए गए 29 छात्र, हॉस्टल को किया गया सील

शिवमोग्गा के डिप्टी कमीश्नर केबी शिवकुमार ने बताया कि इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे

अपडेटेड Dec 05, 2021 पर 2:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोरोना संक्रमित पाए गए 29 छात्र

कर्नाटक (Karnataka) के शिवमोगा जिले में स्थित एक निजी नर्सिंग स्कूल में 29 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शिवमोगा के डिप्टी कमिश्नर केबी शिवकुमार (KB Sivakumar) ने बताया कि इनमें से ज्यादातर में कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। इलाके में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।

शिवकुमार ने कहा कि हम कई जगहों पर रैंडम सैंपलिंग कर रहे हैं और इसी दौरान इन छात्रों के संक्रमित होने का पता चला, यहां विभिन्न राज्यों से छात्र इस निजी नर्सिंग स्कूल में आए हैं। उन्होंने कहा कि हमने हॉस्टल परिसर को सील कर दिया है। संस्थान के करीब 29 छात्र संक्रमित पाए गए हैं।

Nagaland Civilian Deaths: नगालैंड में 11 नागरिकों की मौत पर बवाल, सेना ने ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का दिया आदेश


जब ये पूछा गया कि संक्रमण के इस इलाके में फैलने की संभावना है, तो शिवकुमार ने कहा कि इलाके में रहने वाले लोगों के सैंपल भी जांच के लिए जा रहे हैं। वहीं राज्य में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगर किसी इलाके में तीन या उससे अधिक कोविड-19 मामले मिलते हैं, तो उसे क्लस्टर के तौर पर वर्गीकृत किया जाएगा।

कोरोना वायरस के मामलों की बात करें, तो कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को 397 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 277 रिकवरी और 4 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी राज्य में 7,012 एक्टिव केस हैं। बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नाटक में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के दो मामले दर्ज हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।