दाऊद इब्राहिम पर NIA ने रखा 25 लाख रुपए का इनाम, जारी किया नया फोटो, जानें और कितने केस में आरोपी है अंडरवर्ल्ड डॉन

एजेंसी ने जांच की कि D-कंपनी ने हथियारों, ड्रग्स, नकली भारतीय करेंसी नोट की तस्करी की। साख ही इसने पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकी संगठनों की मदद से आतंकी हमले करने के लिए भारत में एक यूनिट भी बनाई है

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 2:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दाऊद इब्राहिम पर NIA ने रखा 25 लाख रुपए का इनाम

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) पर 25 लाख रुपए और उसके कई दूसरे साथियों पर भी नकद इनाम की घोषणा की है। एजेंसी ने जांच की कि D-कंपनी ने हथियारों, ड्रग्स, नकली भारतीय करेंसी नोट की तस्करी की। साख ही इसने पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकी संगठनों की मदद से आतंकी हमले करने के लिए भारत में एक यूनिट भी बनाई है। NIA ने दाऊद की एक फोटो जारी कर उसके बारे में जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।

NIA ने छोटा शकील (Chhota Shakeel) पर 20 लाख रुपए, हाजी अनीस (Haji Anees), जावेद चिकना (Javed Chikna) और इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमोम उर्फ ​​टाइगर मेमोन (Tiger Memon) पर 15-15 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

NIA ने फरवरी में इब्राहिम के साथियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया था। तब एजेंसी को खुफिया जानकारी मिली थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन ने प्रभावशाली व्यापारियों और राजनेताओं को निशाना बनाने के लिए ISI और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों की मदद से भारत में एक स्पेशल यूनिट बनाई है।


इसलिए, NIA ने मई में 29 जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें हाजी अली दरगाह और माहिम दरगाह के ट्रस्टी से जुड़े लोगों समेत; 1993 के मुंबई बम धमाकों का दोषी समीर हिंगोराह; छोटा शकील का जीजा सलीम कुरैशी और कई और लोग भी शामिल थे।

दाऊद इब्राहिम के खिलाफ दूसरे मुकदमे

2003 में, दाऊद इब्राहिम को 1993 के मुंबई धमाकों में उसकी कथित भूमिका के लिए 2.5 करोड़ डॉलर के इनाम के साथ, भारत और अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी किया था। वह रंगदारी, हत्या और तस्करी के कई मामलों में आरोपी है।

भारत ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बयान में कहा था, "एक संगठित अपराध सिंडिकेट, डी-कंपनी, जो सोने और नकली नोटों की तस्करी करती थी। रातों-रात एक आतंकवादी संगठन में तब्दील हो गई, जिसके कारण 1993 में मुंबई शहर में कई बम विस्फोट हुए। इस हमले में 250 से ज्यादा निर्दोष लोगों की जान चली गई और लाखों डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ।"

भारत ने कहा था कि दाऊद एक पड़ोसी देश में "संरक्षण" का आनंद ले रहा है। साथ इसने वैश्विक आतंकवादी और दूसरे आतंकवादी संगठनों की तरफ से पैदा खतरों को दूर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों पर भी जोर दिया।

NIA ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपए इनाम की घोषणा की NIA ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपए इनाम की घोषणा की

2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों में, दाऊद ने शहर के प्रतिष्ठित ताजमहल होटल समेत कई जगहों पर धमाकों को अंजाम देने के लिए मैन पावर मुहैया कराई थी।

इंडिया टुडे ने 2013 में पुष्टि की थी कि दाऊद अपने भाई अनीस के जरिए IPL सट्टेबाजी रैकेट चला रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2018 में, दाऊद के एक सहयोगी ने पुष्टि की कि डी कंपनी दुनिया भर में खेले जाने वाले सभी खेलों के दो-तिहाई पर सट्टेबाजी में शामिल थी।

Tejas Mark 2 फाइटर विमान का उत्पादन करेगी HAL, CCS से मिली मंजूरी : सीएनबीसी-आवाज़ सोर्स

दाऊद का ठिकाना अभी भी अज्ञात है। हालांकि, छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था। यह बताया गया है कि डी कंपनी अब अफ्रीकी देशों के लिए एक सिरदर्द बन गई है, क्योंकि दाऊद ने नाइजीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र की तरफ से घोषित आतंकवादी संगठन बोको हराम में निवेश किया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।